{"_id":"5d7d7efe8ebc3e93d76c42c0","slug":"army-eastern-command-condole-the-death-of-dutch-a-9-year-old-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के ईस्टर्न कमांड ने अपने हीरो ‘डच’ को दी अंतिम विदाई, बचाई थी कई जिंदगियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेना के ईस्टर्न कमांड ने अपने हीरो ‘डच’ को दी अंतिम विदाई, बचाई थी कई जिंदगियां
Sun, 15 Sep 2019 05:29 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 15 Sep 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
हीरो स्निफर डॉग ‘डच’ के निधन पर शोक जताते सेना के जवान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की ईस्टर्न कमांड ने देश की सेवा करने वाले अपने हीरो स्निफर डॉग ‘डच’ के निधन पर शोक जताया और उसे भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी। नौ साल के डच की 11 सितंबर को मौत हो गई थी। उसने ऐसे कई अहम मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिनमें आईईडी का इस्तेमाल हुआ था।
विज्ञापन
साथ ही वह कई आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी अभियानों में भी शामिल रह चुका था। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी शोक प्रकट किया। डच उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित रीमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स सेंटर एंड कॉलेज में पैदा हुआ था।
विज्ञापन
यहां सेना के डॉग की ब्रीडिंग और ट्रेनिंग होती है। साथ ही सेना से सेवानिवृत्त होने बाद डॉग को यहीं पाला जाता है।