{"_id":"69b039826ac925f4a506b516","slug":"army-deployed-in-meghalaya-s-west-garo-hills-following-violence-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय: वेस्ट गारो हिल्स में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, गोलीबारी में दो की मौत; सेना तैनात की गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय: वेस्ट गारो हिल्स में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, गोलीबारी में दो की मौत; सेना तैनात की गई
Tue, 10 Mar 2026 09:02 PM IST
Nirmal Kant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:02 PM IST
सार
मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स में आदिवासी और गैर-आदिवासी समूहों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें पुलिस की गोलीबारी में दो लोग मारे गए। सरकार ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पूरे जिले में कर्फ्यू लगाया और शांति बहाल करने हेतु सेना तैनात की। क्या हुआ पूरा मामला, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले में मंगलवार को स्थानीय परिषद चुनावों के नामांकन प्रक्रिया के दौरान आदिवासी और गैर-आदिवासी समूहों के बीच झड़पें हुईं। इसके बाद पुलिस की गोलीबारी में दो लोग मारे गए। सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है और शांति बहाल करने के लिए सेना को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अब्राहम टी संगमा ने कहा कि घटना चिबिनांग क्षेत्र में हुई, जहां गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनावों के नामांकन के दौरान झड़प हुई। उन्होंने बताया कि मृतक दोनों चिबिनांग के निवासी थे। गोलीबारी उस समय हुई, जब पुलिस गैरकानूनी रूप से जमा भीड़ को तितर-बितर कर रही थी।
संगमा ने कहा कि क्षेत्र की स्थिति अब नियंत्रण में है और जिले में और किसी घटना को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। शांति बहाल करने के लिए बाद में सेना को तैनात किया गया।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता ने इस पूरे मामले पर क्या कहा?
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर वेस्ट गारो हिल्स में सेना की टुकड़ियां तैनात की गई हैं और इलाके में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 'जाओ...लुधियाना में और स्वेटर बेचो', AI याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी को लगाई फटकार
हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि शांति बहाल करने के लिए कितनी सेना की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। आमतौर पर सेना की एक टुकड़ी में लगभग 60 से 80 जवान होते हैं।
वेस्ट गारो हिल्स के उप आयुक्त विभोर अग्रवाल ने पश्चिमी कमान के 101 क्षेत्र के कमांडिंग ऑफिसर को पत्र लिखकर जिले के मैदान क्षेत्रों में फ्लैग मार्च की मांग की। उन्होंने कहा कि यह कदम जनता में विश्वास बहाल करने और किसी अप्रिय घटना को रोकने में मदद करेगा।
पूर्व विधायक मोमिन पर प्रदर्शनकारियों ने किया हमला
अशांति तब शुरू हुई, जब फूलबाड़ी से पूर्व विधायक एस्टामुर मोमिन सोमवार को जीएचएडीसी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, तो प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की थी कि गैर-आदिवासी चुनाव में भाग न लें।
24 घंटे के लिए लगाया गया कर्फ्यू
घटना के बाद 10 मार्च को आधी रात से 24 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी 48 घंटे के लिए बंद कर दी गईं। जीएचएडीसी की कार्यकारी समिति ने 17 फरवरी को एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके तहत उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करते समय वैध अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य किया गया था।
विपक्ष के नेता मुकुल संगमा ने दर्ज कराई शिकायत
विपक्ष के नेता मुकुल संगमा ने मोमिन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनके ऊपर हमला होने के बाद उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया। सोशल मीडिया पर उनके भाषण का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो की अमर उजाला स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन