फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army chopper makes precautionary landing in Maharashtra's Sangli no casualty news and updates

Maharashtra: सांगली में सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में एहतियाती लैंडिंग, इंजन में आई थी परेशानी, कोई हताहत नहीं

Sun, 05 May 2024 10:05 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 05 May 2024 10:05 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त हेलीकॉप्टर में दो पायलट और एक तकनीकी विशेषज्ञ बैठा था। यह चॉपर सेना के विमानन कोर का था और नासिक से बंगलूरू तक जा रहा था।

विज्ञापन
Army chopper makes precautionary landing in Maharashtra's Sangli no casualty news and updates
भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर। - फोटो : प्रतीकात्मक/Wikipedia

विस्तार

महाराष्ट्र के सांगली जिले में सेना के एक विमान की खेत में एहतियाती लैंडिंग कराई गई। बताया गया है कि सेना के इस एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर के इंजन में कुछ तकनीकी समस्या आ गई थी। इसके बाद इसे सुरक्षित जगह पर लैंड कराया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त हेलीकॉप्टर में दो पायलट और एक तकनीकी विशेषज्ञ बैठा था। यह चॉपर सेना के विमानन कोर का था और नासिक से बंगलूरू तक जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 9.50 बजे इसकी सांगली जिले के मिराज तहसील में स्थित इरानदोली गांव में एहतियाती लैंडिंग हुई। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद तकनीकी मदद के साथ एक और हेलीकॉप्टर घटना वाली जगह पर पहुंचा और तकनीकी समस्या के दूर होने के बाद दोनों चॉपर उड़ान भरकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed