{"_id":"5f2d65a06df4732adf392962","slug":"army-chief-mm-naravane-asked-field-commanders-to-be-prepared-for-any-eventuality-amid-tension-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से तनाव के बीच सेना प्रमुख का फील्ड कमांडरों को निर्देश, हर स्थिति के लिए रहें तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन से तनाव के बीच सेना प्रमुख का फील्ड कमांडरों को निर्देश, हर स्थिति के लिए रहें तैयार
Fri, 07 Aug 2020 08:16 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 07 Aug 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच भारतीय सेना प्रमुख ने अधिकारियों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शुक्रवार को फील्ड कमांडरों से कहा है कि वह किसी भी हालात के लिए तैयार रहें और उच्चतम कार्रवाई की तैयारियां पूरी रखें।
विज्ञापन
Army Chief General Manoj Mukund Naravane has asked field commanders to be prepared for any eventuality and maintain highest operational preparedness: Sources pic.twitter.com/ZzovUFPOP6
— ANI (@ANI) August 7, 2020विज्ञापन
इससे पहले नरवणे आज लखनऊ पहुंचे थे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी स्तर के कमांडरों से मुलाकात और बातचीत की। गौरतलब है कि सेना प्रमुख नरवणे दो दिन के तेजपुर (असम) और लखनऊ के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
सेना ने बयान जारी कर बताया, 'सेना प्रमुख ने शुक्रवार को लखनऊ छावनी स्थित मुख्यालय मध्य कमान का दौरा किया।' बयान में बताया गया कि सेना प्रमुख को मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आई एस घुमन द्वारा सैन्य आपरेशनल और प्रशासनिक दोनों पहलुओं पर जानकारी दी गई।
बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले कुछ महीनों से सीमा पर तनाव जारी है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता के कई दौर हो चुके हैं। दोनों पक्षों के बीच गतिरोध वाले स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने की सहमति बनने के बावजूद चीन अपने सैनिकों को पीछे हटाने में ढिलाई बरत रहा है और कई स्थानों पर सैनिकों की संख्या भी बढ़ा रहा है।