फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   army chief general manoj mukund naravane pakistan using terrorism for proxy war

पदभार संभालते ही नए सेना प्रमुख ने पाक को चेताया, बोले- हमारे पास आतंकी अड्डों पर हमले का अधिकार

Tue, 31 Dec 2019 07:00 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 31 Dec 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
army chief general manoj mukund naravane pakistan using terrorism for proxy war
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे - फोटो : PTI

नए सेना प्रमुख के तौर पर मंगलवार को पदभार संभालने के बाद जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने आतंकवाद को लेकर पड़ोसी देश पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में कहा कि उसका यह पैंतरा अधिक दिनों तक नहीं चल सकता है।

विज्ञापन


आर्मी चीफ ने कहा कि भारत के पास पाकिस्तान के उकसावे या उसके द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के किसी भी कृत्य का जवाब देने के लिए कई सारे विकल्प हैं। अगर पाकिस्तान आतंकवाद को नहीं रोकता है, तो हमारे पास एहतियातन आतंकी अड्डों पर हमला करने का अधिकार है। 
विज्ञापन


जनरल नरवणे देश के 28वें सेना प्रमुख हैं। उन्होंने जनरल बिपिन रावत का स्थान लिया, जिन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया है। पद संभालने के बाद जनरल नरवणे कहा, ‘हमने राज्य प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ संकल्पित दंडात्मक जवाब की रणनीति बनाई है। पाकिस्तानी सेना की राज्य प्रायोजित आतंकवाद से ध्यान हटाने की सारी कोशिशें नाकाम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत द्वारा आतंकवादियों के सफाए और आतंकी नेटवर्क की तबाही के कारण पाकिस्तानी सेना के छद्म युद्ध की मंशा को झटका लगा है।’ सेना की ऑपरेशनल तैयारियों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरा मुख्य फोकस आर्मी को किसी क्षण किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार करना होगा। जहां तक हमारे पड़ोसी देश की बात है, वह आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी के रूप में इस्तेमाल करते हुए भारत के खिलाफ छद्म युद्ध चला रहा है। फिर इससे इनकार करता है, लेकिन यह अधिक दिनों तक नहीं चल सकता।

आप सभी लोगों को हर समय मूर्ख नहीं बना सकते हैं। भारत सालों से आतंकवाद प्रभावित रहा है। अब पूरी दुनिया और कई देश आतंकवाद से पीड़ित हैं और उन्हेें इस खतरे का अहसास हो रहा है।’

370 हटने के बाद हिंसा की घटनाएं घटीं

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने पर जनरल नरवाने ने कहा, ‘अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर स्थिति में निश्चित सुधार हुआ है। हिंसा की घटनाओं में कमी आई है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों को लिए अच्छा है। यह क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए एक कदम आगे बढ़ना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed