नए सेना प्रमुख रावत बोले, सीमाओं पर शांति चाहती है सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत रविवार सुबह अमर जवान ज्योति पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
इस मौके पर सेना प्रमुख ने कहा कि हमारा जवान चाहे वो कभी भी तैनात हो, मेरी नजरों में सब एक हैं। मैं हमारी सीमाओं की सुरक्षा बनाए रखनें के लिए बाध्य हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना सीमाओं पर शांति और सौहार्द चाहती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम कमजोर हैं।
वरिष्ठता क्रम की अनेदखी कर उन्हें तवज्जो दिये जाने से वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी संबंधी खबरों पर सेना प्रमुख ने कहा कि कहा कि यह सरकार का निर्णय है। मेरे साथ जिन वरिष्ठ अधिकारियों ने काम किया वह सेना के हित में इसे जारी रखेंगे। मुझे उनका पूरा समर्थन प्राप्त है।
शनिवार को जनरल बिपिन रावत ने थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला। इस दौरान सेना प्रमुख दलबीर सुहाग ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, उन्होंने कहा कि पीएम की तरफ से सेना को पूरी छूट दी गई जिसके लिए उनको शुक्रिया।
It was a Govt decision,the superseded officers have worked with me and will continue to do so in interest of Army: General Bipin Rawat pic.twitter.com/oSJyClIPVU
— ANI (@ANI_news) January 1, 2017
Our Army seeks peace and tranquillity along the borders but it does not mean we are weak: Army Chief General Bipin Rawat
— ANI (@ANI_news) January 1, 2017
It was a Govt decision,the superseded officers have worked with me and will continue to do so in interest of Army: General Bipin Rawat pic.twitter.com/oSJyClIPVU
— ANI (@ANI_news) January 1, 2017