फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army chief General Bipin Rawat has issued a series of directives for strict implementation for army

अब फौजियों से नहीं लिया जा सकेगा अर्दलियों जैसा काम, सेना प्रमुख ने जारी की नई गाइडलाइन

Wed, 11 Jul 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Army chief General Bipin Rawat has issued a series of directives for strict implementation for army
bipin rawat

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने 12 लाख सेना सहित आर्मी के रिटायर अधिकारियों के लिए  सख्त हिदायत जारी की है। सेना प्रमुख ने सीएसडी शराब , आर्मी कैंटीन के हो रहे दुरुपयोग को रोकने के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारियों पर भी लगाम लगाने की कोशिश की है। बार बार फौजियों द्वारा अर्दलियों जैसा काम कराए जाने के बढ़ते विरोध को देखते हुए और सेना में किए जा रहे गलत कार्यों को रोकने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है जिसमें सैनिकों के खान-पान से लेकर साफ सफाई और भ्रष्टाचार तक का मुद्दा जुड़ा है।

विज्ञापन

 
सेना प्रमुख ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि वह अधिकारी जो किसी न किसी रूप में भ्रष्टाचार से जुड़े हैं वह बख्शे नहीं जाएंगे, चाहें वह किसी भी रैंक या कद के हों। यही नहीं अब किसी भी रेजीमेंट या स्टेशन में हो रहीं अजीबो गरीब चीजें  बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।  यही नहीं उन्होंने कहा कि किसी भी फौजी से नौकरों (अर्दलियों) जैसा काम नहीं कराया जाएगा। अपने फायदे के लिए सीएडी शराब और किराने के सामान का दुरुपयोग न करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन

सैनिकों के खान पान में हो रहे बदलावों को देखते हुए उन्होंने पूरी, पकौड़ा और मीठे पर पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही है और इसके बदले हेल्दी खान-पान को बढ़ावा देने की बात कही है।   

उन्होंने कहा कि सेना के आंतरिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए कई चीजों में बदलाव करना जरूरी है। यह गाईडलाइन तब जारी की गई है जब यह माना जाता है कि सेना में आम लोगों की तुलना में उच्चस्तर अनुशासन है, वहां भ्रष्टाचार कम है और वहां चीजें कम ही बर्बाद की जाती हैं। 

इस दिशा- निर्देश के बाद जब आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी यह कह कर चले जाते थे कि चलता है जेनरल रावत सेना में कई तरह के बदलाव करने में जुटे हैं और माना यह जा रहा है कि यह सब सरकार के दवाब में किया जा रहा है।  अधिकारी ने यह भी बताया कि जेनरल रावत आर्मी की अनुक्रम को बदलने में जुटे हैं। 

बता दें कि सेना सिर्फ देश की सुरक्षा ही नहीं बल्कि यह किसी भी आपदा की घड़ी में देश और देशवासियों के साथ खड़ी होती है। चाहें वह पर्यटकों द्वारा पहाड़ों पर की जा रही गंदगी को साफ करने की बात हो या फिर किसी आपदा में फंसे लोगों को निकालने की बात।

जेनरल रावत द्वारा जारी नई गाइडलाइन के बारे में  एक वरिष्ठ आर्मी अधिकारी ने बताया कि सेना के जवानों की फिटनेस स्टैंडर्ड गिर रहा है। सेना में तेजी से विकलांगता और जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ रहा हैं यही नहीं युवा सैनिक बीपीईटी टेस्ट के दौरान घातक स्थिति में मिल रहे हैं। इसका बहुत बड़ा कारण तला हुआ खान-पान है रावत ने खान-पान में बड़े बदलाव की बात की है और इसमें स्वास्थ्यकर खाने को जोड़ा जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed