फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief Bipin Rawat Said, We need to disrupt terrorists & their sponsors

सुषमा स्वराज बोलीं- डिजिटल युग में आतंकवाद सबसे बड़ी समस्या

Wed, 17 Jan 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Jan 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
Army Chief Bipin Rawat Said, We need to disrupt terrorists & their sponsors
Sushma Swaraj

रायसीना 2018 में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद को गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि डिजिटल युग में आतंकवाद बहुत गंभीर समस्या है। आतंकवाद आज भी सभी प्रकार की समस्याओं की जड़ है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारे प्रयास लगातार बढ़े हैं। 

विज्ञापन


वहीं आतंकवाद पर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी खुलकर बात की। रावत ने कहा कि आतंकवादी हाई टेक्नॉलाजी सिस्टम का प्रयोग कर रहे हैं और इंटरनेशनल बॉर्डर पर अतिक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें जरूरत है कि हम आतंकियों और उनकी मदद करने वाले लोगों को खत्म करें। हमें ऐसे देशों की भी पहचान करनी होगी जोकि आतंकियों की मदद करते हैं।
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने कहा कि अगर आतंकियों के हाथ में परमाणु और कैमिकल हथियार आ गए तो यह मानवता के लिए बड़ी आपदा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर कुछ जांच के बाद प्रतिबंध लगाए गए हैं जिनका आतंकी संगठन हमेशा सहारा लेते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पाकिस्तान डिप्लोमेट हुसैन हक्कानी ने अच्छे और बुरे आतंकवाद पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जब आप किसी आतंकी गतिविधि में शामिल लोगों को यह कहकर बचाने की कोशिश करते हो कि यह अच्छा आतंकवाद है तो वहीं से परिभाषाएं गढ़ी जाती हैं, जबकि आप जानते हैं कि संबंधित व्यक्ति आतंकी गतिविधि में लगा हुआ है। 


हक्कानी ने आतंकी हाफिज सईद मामले पर कहा कि हाफिज के खिलाफ इंटरनेशनल समुदाय ने सबूत पेश किये थे, अगर पाकिस्तान के पीएम को लगता है कि यह हाफिज के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं तो उन्हें इंटरनेशनल समुदाय से बात करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed