फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Armies of India and China communicating even as Chinese troops are in a face off position near Rezang La heights

रेजांग ला के पास आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, चरम पर पहुंचा तनाव

Tue, 08 Sep 2020 08:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Sep 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Armies of India and China communicating even as Chinese troops are in a face off position near Rezang La heights
रेजांग ला के पास मौजूद चीनी सैनिक - फोटो : विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स

लद्दाख में रेजांग ला के पास चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों के साथ आमने-सामने की स्थिति में हैं। इसके बावजूद दोनों देशों की सेनाओं के बीच संपर्क जारी है। भारतीय सेना के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले सोमवार रात को चीन ने पूर्वी लद्दाख में यथास्थिति को बदलने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन


मीडिया में आ रही तस्वीरों में रेजांग ला के पास चीन की सेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) के सैनिक हाथों में नुकीले रॉड लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद से तीन महीने से ज्यादा समय से चल रहे सीमा विवाद में भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन




बता दें कि सोमवार की रात चीन ने भारतीय सैनिकों को उकसाने के लिए 10-15 राउंड हवाई फायरिंग भी की थी। इसके साथ ही उसने भारतीय सैनिकों पर सीमा पार करने का आरोप भी लगाया। चीन के इस झूठ पर भारतीय सेना ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए कहा कि चीन की सेना उकसाने वाली हरकतें कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉड और भालों के साथ आए थे करीब 50 चीनी सैनिक
सूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम करीब छह बजे पीएलए के करीब 50 सैनिक आक्रामक तरीके से मुखपारी चोटी के पास भारतीय पोस्ट की ओर आए थे। चीनी सैनिकों की कोशिश मुखपारी चोटी और रेजांग ला इलाकों से भारतीय सैनिकों को हटाने की थी। चीनी सैनिकों के पास रॉड, भाले और धारदार हथियार थे।

भारतीय सेना ने कहा है कि हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहते हैं। हालांकि हम हर कीमत पर राष्ट्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए भी दृढ़ हैं। सेना ने कहा, 'चीन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। भारत ने किसी भी स्तर पर एलएसी पार नहीं की है।

भारत को उकसाने के लिए चीन ने की हवाई फायरिंग
सेना ने बयान में कहा, 'सात सितंबर को हुए तात्कालिक मामले में, चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सैनिकों ने एलएसी पर हमारी फॉरवर्ड पोजिशन के करीब पहुंचने की कोशिश की। भारतीय सैनिकों ने जब उन्हें वापस लौटने को कहा तो उन्होंने उकसाने के लिए हवा में 10 से 15 राउंड फायरिंग भी की।'


भारतीय सेना ने कहा, 'यह पीएलए है जो समझौतों का उल्लंघन कर रही है और आक्रामक युद्धाभ्यास कर रही है। जबकि सैन्य, राजनयिक और राजनीतिक स्तर पर सेना को पीछे हटाने के लिए बातचीत जारी है। गंभीर उकसावे के बावजूद, हमारे सैनिकों ने संयम बरता और परिपक्व व जिम्मेदार तरीके से व्यवहार किया।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed