फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Armed forces are answerable to government, otherwise there would be martial law: Supreme Court

भारत में मार्शल लॉ नहीं, सरकार के प्रति जवाबदेह सेना: SC

Fri, 28 Oct 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
Armed forces are answerable to government, otherwise there would be martial law: Supreme Court
- फोटो : demo

सेना की जवाबदेही सरकार को बनती है, अगर ऐसा नहीं है तो देश में मार्शल लॉ यानी सेना का कानून माना जाएगा। ऐसा सुप्रीम कोर्ट का कहना है। दरअसल, पिछले कई दिनों से सरकार पर सेना की कार्यवाही का राजनीतिक फायदा उठाने आरोप लगता आ रहा है। तमाम विपक्षी दल केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि 29 सिंतबर को पीओके में सेना ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की, सरकार उसका गुणगान कर और पोस्टर छपवाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री मनोहर परिकर पर सबसे ज्यादा उंगलियां उठीं। परिकर ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे आरएसएस की शिक्षा को श्रेय दिया था। जिसके बाद से वह तमाम विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए। 
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यह सवाल उठने लगा कि सेना की जवाबदेही केंद्र सरकार को बनती है, या नहीं? एक याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें कहा गया कि सेना की जवाबदेही राष्ट्रपति को बनती है, सरकार सेना का राजनीतिक लाभ ले रही है। इस पर सर्वोच्च अदालत ने कहा कि सेना की जवाबदेही सरकार को बनती है, नहीं तो देश में मार्शल लॉ लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से विपक्षियों का मुंह होगा बंद?

Armed forces are answerable to government, otherwise there would be martial law: Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद से उन तमाम विपक्षी दलों को ठेस जरूर पहुंचेगी, जो सरकार पर सर्जिकल स्ट्राइक का सियासी फायदा उठाने की बात कहते आ रहे हैं।

वहीं, कोर्ट के इस फैसले से मोदी सरकार के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होना लाजमी है। दरअसल, 2017 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में मोदी सरकार पर आरोप लग रहा है कि सरकार उपनी छवि के मुताबिक फिर से देश प्रेम, हिंदुत्व आदि के मुद्दों पर वोट बटोरना चाहती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तो सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी पर जवानों के खून की दलाली का आरोप तक लगा दिया था।

वहीं, पूरी दुनिया भारतीय सेना की कार्यवाही को उचित ठहरा रही है, जबकि पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक की बात मानने को ही तैयार नहीं हैं। हालांकि इस मुद्दे पर पाक पीएम नवाज और पाक सेनाध्यक्ष राहील शरीफ के बीच अनबन जरूर सामने आई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed