{"_id":"62874dd6dec4f30ea97540e6","slug":"arif-abubakar-shaikh-shabbir-abubakar-shaikh-in-14-day-judicial-custody-suspects-in-d-company-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"D-company case : आरिफ व शब्बीर अबूबकर शेख को 14 दिन के लिए जेल भेजा, दाऊद से जुड़े मामले में किए गए थे गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
D-company case : आरिफ व शब्बीर अबूबकर शेख को 14 दिन के लिए जेल भेजा, दाऊद से जुड़े मामले में किए गए थे गिरफ्तार
Fri, 20 May 2022 01:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 20 May 2022 01:44 PM IST
सार
दोनों को डी कंपनी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद मुंबई की कोर्ट ने शुक्रवार को दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े आरिफ अबूबकर शेख और शब्बीर अबूबकर शेख को आज कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
दोनों को डी कंपनी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद मुंबई की कोर्ट ने शुक्रवार को दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
एएनआई ने 29 ठिकानों पर मारे थे छापे
एनआई ने पिछले दिनों मुंबई में डी कंपनी के 29 ठिकानों पर छापे मारे थे। इसके बाद उसके दो सहयोगियों आरिफ अबू बकर शेख और शब्बीर अबू बकर शेख को गिरफ्तार किया था। दोनों डी कंपनी से जुड़े हुए थे। दोनों दाऊद के लिए अवैध फंडिंग के साथ ही उसके गैरकानूनी कामों, आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराने का काम करते थे। दोनों आरोपी मुंबई के ओशिवारा इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
छोटा शकील से किया था लेनदेन
एनआईए ने मुंबई और ठाणे में विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी में एनआईए ने जांच के लिए कई संदिग्धों का पता लगाया था। आरिफ और शब्बीर भी उन संदिग्धों में शामिल हैं, जिन्हें डी कंपनी (दाऊद इब्राहिम के अपराध सिंडिकेट) के साथ उनके कथित संबंधों के कारण गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि एनआईए दल ने उनसे पूछताछ के दौरान पाया कि आरिफ और शब्बीर ने छोटा शकील के साथ कुछ लेन-देन किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
दरअसल, छोटा शकील पाकिस्तान से एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह चलाता है। इंटरपोल ने उसके खिलाफ 'रेड कॉर्नर' नोटिस जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि शकील जबरन वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकी कृत्यों में शामिल है।