फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   argument on stage between Puducherry Governor Kiran Bedi and AIADMK MLA A Anbalagan at a function

वीडियोः पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और एआईएडीएमके विधायक के बीच मंच पर हुई तीखी बहस

Tue, 02 Oct 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Updated Tue, 02 Oct 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
argument on stage between Puducherry Governor Kiran Bedi and AIADMK MLA A Anbalagan at a function
- फोटो : ANI
आज यानी 2 अक्टूबर को जहां समूचा देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर उन्हें याद कर रहा है। वहीं पुडुचेरी में गांधी जयंती पर आयोजित किया गया एक कार्यक्रम विवाद की भेंट चढ़ गया। दरअसल, इस कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल किरण बेदी और एआईएडीएमके के विधायक ए अनबलगन के बीच मंच पर तीखी बहस हुई है। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने इस वाकये के संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें देखा जा रहा है कि बहस के दौरान किरण बेदी, एआईएडीएमके विधायक से मंच से जाने के लिए कह रही हैं। वहीं एआईएडीएमके विधायक किरण बेदी को भला-बुरा कहते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की इस बहस के दौरान वहां पर मौजूद लोग तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम पुडुचेरी को खुले में शौच से मुक्त राज्य घोषित करने के लिए आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन

 



उल्लेखनीय है कि घटना के बाद किरण बेदी ने एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने लिखा, 'विधायक का माइक उस समय बंद कर दिया गया, जब वह मंत्रियों की मौजूदगी में अपने भाषण को कम करने की गुजारिश के बाद भी बोले चले जा रहे थे। उन्होंने किसी की भी बात नहीं सुनी। बल्कि वह भड़क उठे। ऐसा करते हुए मैं उन्हें पहले भी देख चुकी हूं। पुडुचेरी को खुले में शौच से मुक्त राज्य बनाने की दिशा में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था।'

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed