फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Approx 1 lakh Agniveers enrolled in Army, 70,000 already posted in units": AG Lt Gen CB Ponappa

Agniveer: 'सेना में अब तक भर्ती किए गए एक लाख अग्निवीर, 70000 विभिन्न बटालियनों में तैनात', ले.ज. बोनप्पा बोले

Sun, 21 Jul 2024 08:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Jul 2024 08:33 PM IST
सार

Agniveer: लेफ्टिनेंट जनरल सी.बी. बोनप्पा ने बताया कि जून 2022 में योजना शुरू की गई। उनके पास पहला बैच था, जिसे दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच भर्ती किया गया था। करीब एक लाख अग्निवीरों को सेना में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
"Approx 1 lakh Agniveers enrolled in Army, 70,000 already posted in units": AG Lt Gen CB Ponappa
Lt Gen C B Ponnappa - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल सी.बी. बोनप्पा ने रविवार को कहा कि बल में अब तक एक लाख अग्निवीर शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से करीब 70 हजार  को विभिन्न इकाइयों में तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि वर्ष 2024-25 में करीब 50 हजार रिक्तियां निकाली गई हैं और भर्ती प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन


जनरल बोनप्पा ने बताया कि जून 2022 में योजना शुरू की गई। हमारे पास पहला बैच था, जिसे दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच भर्ती किया गया था। करीब एक लाख अग्निवीरों को सेना में भर्ती किया गया है। इनमें करीब 200 महिलाएं भी शामिल हैं और लगभग 70 हजार को पहले ही विभिन्न बटालियों में भेजा जा चुका है। जहां वे बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें करीब 100 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस साल 2024-25 में करीब 50 हजार रिक्तियां जारी की गईं। भर्ती प्रक्रिया जारी है। लेफ्टिनेंट जनरल बोनप्पा ने बताया कि वे सभी भर्ती होने वाले किसी भी अन्य सिपाहियों की तरह सभी परिचालन कार्यों और अन्य पेशेवर कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। वे एक ही वर्दी पहनते हैं और एक ही कर्तव्य निभाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भर्ती हुए अग्निवीरों की स्थिति को मजबूत करने के मकसद से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उनके लिए विशेष भर्ती लाभों का एलान किया। सीआईएसएफ की महानिदेशक नीना सिंह ने कहा कि बल ने पूर्व के अग्निवीरों की भर्ती के लिए सभी प्रबंध किए हैं। 


सीआईएसएफ ने एक्स पर कहा, अग्निवीरों की भर्ती के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। सीआईएसएफ की महानिदेश नीना सिंह ने बताया कि अग्निवीरों के लिए दस फीसदी कांस्टेबल के पद आरक्षित किए गए हैं और उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट दी जाएगी। उन्हें आयु में भी छूट है। पहले बैच के लिए आयु में पांच वर्ष की छूट है और बाद में आयु तीन वर्ष की छूट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed