फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Apple festival began in Delhi

दिल्ली में दो दिवसीय सेब महोत्सव शुरू

Sun, 25 Sep 2016 06:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 06:35 AM IST
विज्ञापन
Apple festival began in Delhi
- फोटो : getty images

उत्तराखंड के होने वाले विभिन्न प्रजातियों के सेब दिल्ली वालों को भी भा गए।  राज्य के सेब को देश और विदेश में पहचान दिलाने के लिए सरकार महोत्सव आयोजित कर रही है कि ताकि उत्तराखंड के सेब को बेहतर खरीदार मिले और राज्य के किसानों को उनके उत्पाद की अच्छी कीमत मिल सके। इसी के मद्देनजर दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में दो दिवसीय सेब महोत्सव-2016 का उद्घाटन राज्य के उद्यान मंत्री प्रीतम पंवार ने शनिवार को किया। 

विज्ञापन


रविवार तक चलने वाले महोत्सव में उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में उत्पादित विभिन्न किस्मों के सेब की प्रदर्शनी के साथ बिक्री भी की गई।इस मौके पर प्रीतम पंवार ने कहा कि राज्य के नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढच़मोली, उत्तरकाशी और देहरादून आदि अन्य जनपदों में कुल 34685 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सेब की खेती की जा रही है। वहीं, 1.06 लाख मीट्रिक टन फलों का उत्पादन किया जा रहा है। जिसकी औसत उत्पादकता 3.06 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बाहर के क्रेताओं ने भी फलों में रुचि दिखाई है

Apple festival began in Delhi

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी राज्य में उत्पादित सेब और अन्य औद्योगिक उत्पादों के व्यापक प्रचार प्रसार एवं ब्रांडिग को देखते हुए राज्य के बाहर सेब महोत्सव आयोजित करने का फैसला लिया गया था। पूर्व में देहरादून, दिल्ली, लखनऊ और मुंबई में बड़े पैमाने में महोत्सव का आयोजन किया गया। राज्य के इन उत्पादों को अच्छी पहचान मिली बाहर के क्रेताओं ने भी फलों को लेने में रुचि दिखाई है। 

मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में औद्योगिक उपजों के प्रंस्करण को बढ़ावा देने के लिए प्रसंस्करण इकाईयों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने जिला ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में मेगाफूड पार्क की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसमें लगने वाली 20-25 इकाईयों को विशेष छूट देने की प्रक्रिया जारी है। सेब महोत्सव में उत्तराखंड का शहद, चाय, रेश्मी वस्त्र, सुगंध उत्पाद का प्रदर्शन और बिक्री भी हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed