फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Apart from Britain, more than 30 countries recognise India's Covid-19 vaccine certificate

कोविड-19: ब्रिटेन को छोड़ भारत के टीकाकरण अभियान को 30 से अधिक देशों ने दी मान्यता, बेझिझक यात्रा कर सकेंगे लोग 

Fri, 15 Oct 2021 11:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Oct 2021 11:19 AM IST
सार

पिछले सप्ताह विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हंगरी और सर्बिया भी उन देशों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत के टीकाकरण को मान्यता दी है। 

विज्ञापन
Apart from Britain, more than 30 countries recognise India's Covid-19 vaccine certificate
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को दुनिया भर के 30 से अधिक देशों ने मान्यता दे दी है। अब इन देशों में भारत सरकार द्वारा जारी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को दिखाकर भारतीय नागरिक यात्रा कर सकेंगे और उन्हें किसी भी प्रकार के प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, ब्रिटेन की ओर से अभी भी भारत के टीकाकरण अभियान को पूरी तरह से मान्यता नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


जिन देशों ने भारत के टीकाकरण अभियान को मान्यता दी है, उनमें फ्रांस, जर्मनी, नेपाल, बेलारूस, लेबनान, आर्मेनिया, यूक्रेन, बेल्जियम, हंगरी और सर्बिया शामिल हैं। पिछले सप्ताह विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हंगरी और सर्बिया भी उन देशों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत के टीकाकरण को मान्यता दी है। 
विज्ञापन


यात्रा में मदद करेगा सर्टिफिकेट 
अरिंदम बागची ने कहा कि जिन देशों ने भारत को मान्यता दे दी है। उन देशों में लोग शिक्षा, व्यवसाय, पर्यटन और अन्य चीजों के सर्टिफिकेट दिखाकर यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, कुछ ऐसे देश हैं जहां की यात्रा के लिए भारत के लोगों को कोविड-19 परीक्षण व अन्य तरह के प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा। इसमें दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन और यूरोप के कुछ देश शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के कड़े रुख के बाद झुके कई देश
30 से अधिक देशों द्वारा भारत के टीकाकरण अभियान को मान्यता उस समय दी गई है जब भारत सरकार ने ब्रिटेन पर सख्त नियम लागू किए थे। ब्रिटेन ने भारतीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से क्वारंटीन करने का फैसला किया था। इसके बाद भारत ने भी 11 अक्तूबर से ब्रिटिश नागरिकों के लिए सख्त क्वारंटीन का नियम लागू कर दिया था। भारत के कड़े तेवरों को देखते हुए ब्रिटेन ने यह क्वारंटीन का नियम वापस ले लिया था। अब कोविशील्ड या  ब्रिटिश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य वैक्सीन का पूरा टीकाकरण करवा चुके लोग ब्रिटेन की यात्रा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed