{"_id":"5c3d2257bdec22737e6aed54","slug":"aparna-kumar-became-the-first-woman-ips-to-reach-the-south-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला आईपीएस बनीं अपर्णा कुमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला आईपीएस बनीं अपर्णा कुमार
Tue, 15 Jan 2019 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 15 Jan 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
अपर्णा कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की बेटियां दुनियाभर में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक पहुंचकर नया कीर्तिमान रचा है। उत्तराखंड के देहरादून में आईटीबीपी की डीआईजी पद पर तैनात अपर्णा ने दक्षिणी ध्रुव पर देश और आईटीबीपी का झंडा फहराया। वह 30-35 किग्रा वजन लेकर बर्फ पर 111 मील की दुर्गम यात्रा कर दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली देश की पहली महिला आईपीएस हैं।
विज्ञापन
अपर्णा ने 4 जनवरी को अंटार्कटिका के केंद्रीय आधार शिविर से चढ़ाई शुरू की थी और 13 जनवरी को भारतीय समयानुसार सुबह करीब 5 बजे वहां पहुंचीं। -40 डिग्री तापमान में स्नो ट्रेकिंग और स्कींइग करना बड़ी चुनौती था, लेकिन वह घबराए बिना आगे बढ़ती रहीं। वह प्रतिदिन 20-25 किमी दूरी तय करती थीं। उन्होंने दस सदस्यीय दल के साथ चढ़ाई की। उनके साथ दो विशेषज्ञ भी थे। अभियान खत्म कर उन्हें जमीन तक पहुंचने में चार से पांच दिन लगेंगे। वह 20 जनवरी तक भारत लौट सकती हैं।
विज्ञापन
ये होंगे अगले अभियान
अपर्णा का अगला लक्ष्य उत्तरी अमेरिका के अलास्का में माउंट डेनाली है। इस अभियान पर वह जुलाई, 2019 में निकलेंगी। इसके अलावा उनकी नजरें अप्रैल, 2019 में दक्षिणी ध्रुव जाने पर भी हैं। इसके बाद वह एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम करेंगी। पूरी दुनिया में गिने-चुने लोग ही हैं, जिनके पास यह दोनों खिताब होंगे।
विज्ञापन
ये रही हैं उपलब्धियां
अपर्णा कुमार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं। दो बार असफल होने के बाद तीसरी बार में उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया था, जिसे पाना हर पर्वतारोही का सपना होता है। वह अब तक विश्व के सात महाद्वीपों में से साउथ अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप और अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर तक पहुंच चुकी हैं।
2002 बैच की आईपीएस हैं अपर्णा
अपर्णा कुमार 2002 बैच की यूपी कैडर की आईपीएस हैं। वह मौजूदा समय में आईटीबीपी में डीजी के पद पर तैनात हैं। उनके पति 2002 बैच के आईएएस संजय कुमार इस समय यूपी में नगर विकास सचिव हैं।