{"_id":"5de606da8ebc3e54a0090b98","slug":"aparna-asks-whether-sexual-assault-cases-decreased-by-hanging-culprit-hema-malini-gave-suggestion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर्णा सेन ने कहा फांसी देने से कम नहीं होंगे दुष्कर्म के मामले, हेमा मालिनी ने दी ये सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपर्णा सेन ने कहा फांसी देने से कम नहीं होंगे दुष्कर्म के मामले, हेमा मालिनी ने दी ये सलाह
Tue, 03 Dec 2019 12:25 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी-अपर्णा सेन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI/Twitter
हैदराबाद की पशु चिकित्सक के साथ दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्या की घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। देशभर में जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सभी आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। वहीं मशहूर फिल्मकार अपर्णा सेन ने पूछा है कि क्या ऐसा करने से इस तरह के अपराधों में कमी आएगी।
विज्ञापन
राज्यसभा के कई सांसदों ने मामले के चार आरोपियों को मौत की सजा, लिंचिंग और उनकी नसबंदी करने की मांग की थी जिसके बाद सेन ने यह बयान दिया। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, 'हैदराबाद में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले के आरोपियों को संभवत: फांसी की सजा मिलेगी। सारा देश उनके खून का प्यासा है।'
विज्ञापन
सेन ने कहा, 'यह बेहद घिनौना अपराध है। लेकिन इसके बाद क्या? क्या बलात्कार की और कोई वारदात नहीं होगी? क्या बलात्कार के मामलों में कमी आएगी?' वहीं मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने हैदराबाद की घटना को लेकर कहा, 'हम रोजाना महिलाओं के साथ होने वाली इस तरह की चीजों के बारे में सुन रहे हैं। महिलाओं का शोषण हो रहा है। मेरी सलाह यह है कि आरोपियों को स्थायी रूप से जेल में रखा जाए। एक बार वह जेल जाएं तो उन्हें कभी भी रिहा नहीं करना चाहिए।'
विज्ञापन
BJP MP from Mathura, Hema Malini on rape & murder of woman veterinarian in Telangana: Everyday we are hearing these things happening to women, women being harassed. My suggestion is to keep the culprits in jail permanently, once they go in jail they should not be released at all. pic.twitter.com/WvonagkXhk
— ANI (@ANI) December 3, 2019
फेसबुक और ट्विटर पर तमाम लोगों ने इस मामले के आरोपियों को सार्वजनिक रूप से फांसी देने, नसबंदी करने और निजी अंग काटने की मांग की है। महिलाओं के एक धड़े ने बलात्कारियों को जल्द से जल्द सजा न दिए जाने पर चुनाव का बहिष्कार करने की मांग की है।
बता दें कि हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में बतौर सहायक पशु चिकित्सक काम करने वाली युवती का अधजला शव शहर के शादनगर इलाके में 28 नवंबर को एक पुल के नीचे मिला था। एक दिन पहले वह लापता हो गई थी। इस मामले में चार लोगों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को इन सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सभी आरोपियों की आयु 20 से 24 साल के बीच है।