फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AP police takes Janasena party chief Pawan Kalyan into preventive custody Latest News Update

Pawan Kalyan: जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को हिरासत में लिया गया; नायडू के समर्थन में विजयवाड़ा जा रहे थे

Sun, 10 Sep 2023 06:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 10 Sep 2023 06:59 AM IST
सार

पवन कल्याण ने शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की थी। वे पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन करने के लिए विजयवाड़ा की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
AP police takes Janasena party chief Pawan Kalyan into preventive custody Latest News Update
Pawan Kalyan - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण और नादेंडला मनोहर को एनटीआर जिले में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें विजयवाड़ा स्थानांतरित किया जा रहा है। फिलहाल उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की थी
पवन कल्याण ने शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की थी। वे पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन करने के लिए विजयवाड़ा की ओर जा रहे थे। हालांकि, विजयवाड़ा के लिए कल्याण की विशेष उड़ान को हैदराबाद से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन


काफिले को एनटीआर जिले में दो बार रोका गया
इसके बाद पवन कल्याण सड़क मार्ग से रवाना हुए। उनके काफिले को एनटीआर जिले में दो बार रोका गया। इसके बाद पवन कल्याण गाड़ी से उतरकर पैदल ही विजयवाड़ा में मंगलागिरी की ओर चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमंचीपल्ली में सड़क पर ही लेट गए
जब पुलिस ने फिर से उन्हें रोका तो वे अनुमंचीपल्ली में सड़क पर ही लेट गए। इसके बाद पुलिस को उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया। नंदीगामा उपसंभागीय पुलिस अधिकारी जनार्दन नायडू ने बताया कि हमने कल्याण और मनोहर को एहतियातन हिरासत में लिया है। हम उन्हें विजयवाड़ा ले जा रहे हैं। दोनों को न्यायाधीश के सामने पेश नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह केवल एहतियाती हिरासत है।


बीते दिन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया
दरअसल, आंध्र प्रदेश के कौशल विकास घोटाला मामले में सीआईडी ने शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद राज्य में जगह-जगह तेदेपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए। नायडू की रिहाई के लिए प्रार्थना करने उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी मंदिर पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए नारा भुवनेश्वरी ने कहा कि जब एक बच्चा निराश होता है तो वह अपने माता-पिता के पास जाता है। यही वजह है कि वह अपना दुख साझा करने दुर्गा देवी मंदिर आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed