फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AP Abdullahkutty elected chairperson of Haj Committee of India Latest News Update

हज समिति: अब्दुल्लाकुट्टी  को चुना गया अध्यक्ष, पहली बार दो महिलाएं बनीं उपाध्यक्ष

Fri, 22 Apr 2022 06:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Apr 2022 06:10 PM IST
सार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय हज समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्लाकुट्टी और उपाध्यक्ष मुनव्वरी बेगम तथा महफूजा खातून को हार्दिक बधाई।

विज्ञापन
AP Abdullahkutty elected chairperson of Haj Committee of India Latest News Update
एपी अब्दुल्लाकुट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्लाकुट्टी शुक्रवार को भारतीय हज समिति के नए अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। इसके साथ ही मुनव्वरी बेगम और महफूजा खातून को उपाध्यक्ष चुना गया। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधिकरियों के मुताबिक, आजाद भारत में पहली बार दो महिलाएं भारतीय हज समिति की उपाध्यक्ष बनी हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में हज समिति का चुनाव हुआ। इसमें अब्दुल्ला कुट्टी को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मुनव्वरी बेगम और महफूजा खातून को उपाध्यक्ष चुना गया। कुट्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। महफूजा खातून भाजपा की बंगाल इकाई की उपाध्यक्ष और मुनव्वरी केंद्रीय वक्फ परिषद की सदस्य हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय हज समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्लाकुट्टी और उपाध्यक्ष मुनव्वरी बेगम तथा महफूजा खातून को हार्दिक बधाई। मुझे प्रसन्नता है कि पहली बार दो मुस्लिम महिलाएं हज समिति की उपाध्यक्ष चुनी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed