फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anxious wait of Joicy continues for her husband, cousin trapped in war zone in Russia news update

Thrissur: युवक को नौकरी का लालच दे जबरन यूक्रेन जंग में झोंका; सात महीने पहले गया था रूस; अब पत्नी का बुरा हाल

Tue, 10 Dec 2024 02:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 10 Dec 2024 02:09 PM IST
सार

केरल के युवकों को पहले रूस में नौकरी देने का लालच दिया गया था, जब वह वहां पहुंचे तो उन्हेंसंघर्ष में लड़ने के लिए मजबूर किया गया। बिनिल और उनके रिश्तेदार जैन टीके की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब उनके मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान खो गए। 

विज्ञापन
Anxious wait of Joicy continues for her husband, cousin trapped in war zone in Russia news update
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

विदेशों में नौकरी दिलाने की आड़ में भारतीयों को जबरन रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में उतारा जा रहा है। ऐसे ही लालच में आए त्रिशूर के कुछ लोग यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्र में कहीं फंस गए हैं। सात महीने पहले इलेक्ट्रीशियन बिनिल टीबी इस उम्मीद में रूस चला गया था कि उसे बेहतर नौकरी और ज्यादा वेतन मिलेगा। जिस समय शख्स विदेश गया था, उस समय उसकी पत्नी गर्भवती थी।दुख की बात यह कि चार महीने बीत जाने के बाद भी वह अपने बेटे के जन्म की खुशी साझा नहीं कर सका है।

विज्ञापन


अधिकारियों से लगा रहीं मदद की गुहार
दरअसल, बिनिल और उनके रिश्तेदार जैन टीके की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब उनके मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान खो गए। रिश्तेदारों की माने तो टीबी की पत्नी अपने पति की वापसी के लिए अधिकारियों से मदद मांग रही है। त्रिशूर जिले के वडक्कनचेरी के निकट कुरांचेरी निवासी और बिनिल की पत्नी जोइसी जॉन लगातार अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रही हैं।
विज्ञापन


चार महीने के बच्चे की मां है जोइसी
चार महीने के बच्चे की मां जोइसी सोमवार को बिनिल का आखिरी ऑडियो संदेश मिलने के बाद चिंता में पड़ गई है। दरअसल, त्रिशूर के शख्स ने संदेश में बताया था कि रूसी अधिकारियों ने उन्हें और उनके चचेरे भाई जैन को युद्ध के मोर्चे पर रिपोर्ट करने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं, वह इस समय लगातार हवाई हमलों वाले क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों से मांगी सहायता
जोइसी ने राज्य सरकार, केंद्रीय मंत्री और त्रिशूर के सांसद सुरेश गोपी, राज्य के सभी अन्य सांसदों और मॉस्को में भारतीय दूतावास से अपने पति और रिश्तेदार की युद्ध क्षेत्र से जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए संपर्क किया। उन्होंने एक महीना बीतने के बाद निराशा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि दूतावास के अधिकारी लगातार कह रहे हैं कि वे रूसी अधिकारियों से कोई संदेश मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

सात महीने पहले गए थे
उन्होंने कहा कि पति बिनिल ने अंतिम संदेश में कहा था कि उन्हें युद्ध के मोर्चे पर जाने का निर्देश दिया गया है। जोइसी, जो वर्तमान में मातृत्व अवकाश पर हैं, ने कहा, 'मैं आपा खो चुकी हूं। उन्हें सात महीने हो गए हैं यहां से जाए हुए। मुझे समझ नहीं आ रहा क्या करूं।'

काम करने के लिए जाना पड़ा भारी
महिला ने कहा, '32 साल के बिनिल और 27 वर्षीय जैन आईटीआई मैकेनिकल डिप्लोमा धारक हैं और चार अप्रैल को रूस गए थे, उन्हें उम्मीद थी कि वे रूस में इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर के तौर पर काम करेंगे। हालांकि, जब वह वहां पहुंचे तो उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए। बाद में उन्हें रूस की सेना की सहायता के लिए युद्ध क्षेत्र में उतार दिया।'

दो लाख रुपये का दिया था लालच
उन्होंने आगे कहा, 'शुरुआत में परिवार को हर महीने दो लाख रुपये देने का वादा किया था। मगर अब तक कोई वेतन नहीं मिला है। इतना ही नहीं, जून में एक शिविर से दूसरी जगह जाते समय मेरे पति ने अपना सामान और मोबाइल फोन खो दिया, जिससे दो महीने तक उनसे कुछ बात नहीं हो सकी। अगस्त के आखिरी हफ्ते में कैसे भी करके उन्होंने सारी बात बताई।'


जोइसी ने कहा कि उन्होंने अपने एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज खो दिए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें वेतन मिल रहा है या नहीं, लेकिन वे अब तक एक भी रुपया घर नहीं भेज पाए हैं। अकेले अपने नवजात शिशु और बिनिल के बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल कर रही हूं। यहां तक कि जैन के परिवार में भी यही हालात हैं। बता दें, जैन, जिनका घर जोइसी के घर के पास स्थित है, उनके चचेरे भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed