फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur reviews arrangements at International Media Centre ahead of G20 Summit Mini-India to come alive

G20 Summit: लघु भारत की तस्वीर को जीवंत करेगा मीडिया सेंटर, केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 06 Sep 2023 05:38 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 06 Sep 2023 05:38 AM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधियों की मेजबानी के इंतजामों को बेहद बारीकी से जाना। जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यहां हर तरह की सुविधा, जिसमें ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, मीडिया लाउंज, कियोस्क आदि का इंतजाम किया गया है।
 

विज्ञापन
Anurag Thakur reviews arrangements at International Media Centre ahead of G20 Summit Mini-India to come alive
International Media Centre - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर में जारी तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम परिसर में बनाया गया यह अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर एक लघु भारत की तस्वीर को जीवंत करेगा। इसमें देश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में विदेशी पत्रकार भी पहुंचने वाले हैं।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधियों की मेजबानी के इंतजामों को बेहद बारीकी से जाना। जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यहां हर तरह की सुविधा, जिसमें ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, मीडिया लाउंज, कियोस्क आदि का इंतजाम किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि देश-विदेश से आए पत्रकारों को भारत की गौरवशाली परंपरा से परिचित कराने के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


कश्मीर से कन्याकुमारी तक की झलक : ठाकुर ने बताया कि मेहमानों को भारत मंडप में कश्मीर से कन्याकुमारी और तमिलनाडु से लेकर हिमाचल तक की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। विशेष क्रोमायुक्त पर्दे वाली ग्रीन वाल भी बनाई गई है, जहां देश के किसी भी हिस्से की पृष्ठभूमि को चुनकर व्यक्ति अपनी फोटो खींच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवरेज के लिए खास इंतजाम

  • मीडिया सेंटर में 3000 से ज्यादा पत्रकार एक साथ काम कर सकेंगे।  टीवी इत्यादि को इंटरव्यू देने के लिए छोटे मीडिया बूथ बनाए गए हैं।
  • भारत मंडपम में 50 से लेकर 300 लोगों की क्षमता वाले मीडिया ब्रीफिंग रूम भी हैं। लाइव कवरेज के लिए भी व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी।
  • जी-20 कवरेज के दौरान पूरी कार्रवाई अल्ट्रा हाई डेफिनेशन यूएचडी और 4के प्रसारण फॉर्मेट में रिकॉर्ड और प्रसारित की जाएगी। ऐसा देश में पहली बार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed