फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur counterattacked on Rahul Gandhi in Parliament, said - Congress has cut the throats of Sikhs

Parliament: संसद में राहुल गांधी पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- कांग्रेस ने सिखों के गले काटे

Sat, 14 Dec 2024 03:27 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 14 Dec 2024 03:27 PM IST
सार

Lok Sabha: लोकसभा में संविधान को लेकर चल रही बहस के बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काट रही है। इसके जवाब में अनुराग ठाकुर बोले कि कांग्रेस के समय में सिखों के गले काटे गए। कांग्रेस शासनकाल में संविधान का गला घोंटा गया।

विज्ञापन
Anurag Thakur counterattacked on Rahul Gandhi in Parliament, said - Congress has cut the throats of Sikhs
अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में संविधान को लेकर चल रही बहस के बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा, वैसे ही भाजपा हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काट रही है। राहुल गांधी के इस बयान का भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये अंगूठा काटने की बात करते हैं, लेकिन इनके समय में सिखों के गले काटे गए। ये संविधान जेब में लेकर घूमते हैं, लेकिन कभी इसका पालन नहीं किया। कांग्रेस शासनकाल में संविधान का गला घोंटा गया।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी यह भी नहीं बता पाए कि भारतीय संविधान में कुल कितने पन्ने हैं। ये जो किताब (संविधान) दिखाते हैं, इनको यह भी नहीं पता कि इस किताब में पन्ने कितने हैं। कभी राहुल जी इस किताब को खोलकर पढ़ तो लो। संविधान में लिखा है कि संविधान बनने के बाद से ही विधायिका और न्यायपालिका के बीच तनातनी रही। संविधान ने ही देश को बचाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी एक बार संविधान को पढ़कर देखें तो दिखेगा कि उनके परिवार ने कैसे इसकी धज्जियां उड़ाई हैं। इन्होंने संविधान को तार-तार किया। देश से माफी मांगिए। संविधान में कांग्रेस ने बार-बार संशोधन किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले राहुल गांधी
राहुल गांणी ने कहा कि जब आप अदाणी को धारावी का बिजनेस देते हैं तो आप धारावी के छोटे व्यापारियों का अंगूठा काटते हैं। जब आप बंदरगाह, एयरपोर्ट अदाणी को देते हैं तो जो लोग ईमानदारी से व्यापार करते हैं आप उनका अंगूठा काटते हैं। लेटेरल एंट्री देकर देश के युवाओं का अंगूठा काटते हैं। देश के युवा प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी करते हैं। तो पेपर लीक कराकर आप उनका अंगूठा काटते हैं। देश के हजारों युवा सेना में जाने के लिए मेहनत करते थे, तो आपने अग्निवीर लाकर उनका अंगूठा काटा। किसान आपसे एमएसपी मांगते हैं, मगर आप अदाणी-अंबानी को फायदा पहुंचाते हो, तो आप किसानों का अंगूठा काटने का काम करते हैं। संविधान में कहीं नहीं लिखा कि एकाधिकार होना चाहिए, अग्निवीर होना चाहिए। संविधान में ये नहीं लिखा कि देश के युवाओं का अंगूठा काटना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed