फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur claims Modi government will formed for the third time BJP will win more than four hundred seats

Mumbai: ‘तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार, चार सौ से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा’, अनुराग ठाकुर ने किया दावा

Thu, 11 Jan 2024 05:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 Jan 2024 05:57 AM IST
सार

अनुराग ने कहा, भारत अमृतकाल से स्वर्णकाल में प्रवेश कर रहा है। साथ ही कहा कि देश आज कई क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा है और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Anurag Thakur claims Modi government will formed for the third time BJP will win more than four hundred seats
Anurag Thakur - फोटो : Social Media

विस्तार

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगी।  ठाकुर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर व्यापक चर्चा की और उन्हें 12 जनवरी को नासिक में होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने साउथ सेंट्रल मुंबई के माहिम इलाके में विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने वाले वाहनों को हर झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में मुंबई की चारों लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए मुंबई के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग कई बैठकें भी कीं। ठाकुर ने कहा, मुंबई भी मोदी जी के इस विजय अभियान में जीत का छक्का लगा कर सभी सीटें जीतने की पूरी तैयारी में है।

विज्ञापन

देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में
अनुराग ने कहा, भारत अमृतकाल से स्वर्णकाल में प्रवेश कर रहा है। साथ ही कहा कि देश आज कई क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा है और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ठाणे में 38वें रामभाऊ म्हलगी व्याख्यानमाला में ठाकुर ने कहा, हम सभी धर्मों, जातियों और संप्रदायों को साथ लाकर सबका साथ, सबका विश्वास के दर्शन पर रामराज्य की स्थापना करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, राम एकता और मानववाद के प्रतीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed