{"_id":"6929cbd14fbaa6cd1c0d579c","slug":"anurag-dhanda-alleges-that-cm-was-aware-of-the-poor-condition-of-stadiums-but-still-took-no-action-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अनुराग ढांडा का आरोप- स्टेडियमों की खस्ताहाल का सीएम को पता था फिर भी नहीं हुआ एक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Haryana: अनुराग ढांडा का आरोप- स्टेडियमों की खस्ताहाल का सीएम को पता था फिर भी नहीं हुआ एक्शन
Fri, 28 Nov 2025 09:50 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 28 Nov 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा।
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को रोहतक में बास्केटबॉल पोल गिरने से राष्ट्रीय स्तर के युवा खिलाड़ी की मौत के मामले में हरियाणा सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और भाजपा सरकार की उपेक्षा का परिणाम है। इतनी खस्ताहालत के बावजूद भाजपा सरकार सोती रही और खिलाड़ियों ने अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इवेंट प्रमोशन में व्यस्त थे। खिलाड़ियों की मौत से पूरा राज्य दुख में है, पर सरकार की प्राथमिकता कहीं और है। यही हरियाणा का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है।
विज्ञापन
अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में पिछले दिनों दो युवा खिलाड़ियों की मौत यह साबित करती है कि राज्य में खेल स्टेडियमों की हालत इतनी खराब हो चुकी है। मैदानों में जंग लगे पोल, उखड़े ट्रैक, टूटी छतें और पानी की व्यवस्था तक नहीं, स्टेडियमों की खस्ताहाल सरकार की प्राथमिकताओं का सच बयां करती हैं। यह पहले से ही स्पष्ट था कि कभी न कभी बड़ा हादसा होगा, किंतु प्रशासन आंखें मूंदे बैठा रहा, किसी ने जोखिम को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सीएम भगवंत मान रोहतक खिलाड़ियों की मौत पर दुखी परिवार से सांत्वना देने और न्याय की मांग को मजबूत करने पहुंचे थे। यह संवेदनशीलता का परिचय है। हरियाणा के मुख्यमंत्री तो वहां गए तक नहीं। एक ओर दर्द बांटने वाला पड़ोसी प्रदेश का मुख्यमंत्री था, दूसरी ओर प्रदेश सरकार मौन और अनुपस्थित।
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं नहीं, खतरे मिल रहे हैं। हादसे के पीछे सिर्फ ढांचा नहीं गिरा, विश्वास गिरा है, खिलाड़ियों का भविष्य गिरा है। आज जरूरत जवाबदेही की है और जवाबदेही सबसे पहले सत्ता की बनती है।