{"_id":"5e9aa4d98ebc3e77a45bbab2","slug":"antonio-guterres-praises-india-for-helping-other-countries-during-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: अन्य देशों की सहायता करने पर एंटोनियो गुटेरस ने भारत को किया सलाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: अन्य देशों की सहायता करने पर एंटोनियो गुटेरस ने भारत को किया सलाम
Sat, 18 Apr 2020 12:27 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
UN General secretary Antonio guterres
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जारी वैश्विक लड़ाई में अन्य देशों की मदद करने वाले देशों को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सलाम किया है। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
गुटेरस का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में भारत ने अमेरिका समेत कई देशों को कोरोना वायरस संक्रमण का संभावित उपचार मानी जा रही मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति की थी। अमेरिका का खाद्य एवं औषधि प्रशासन इस दवा का न्यूयॉर्क में 1500 से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित लोगों पर परीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन
भारत द्वारा इसके निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला किए जाने के बाद बीते कुछ दिनों में इस दवा की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। संयक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने अपनी दैनिक प्रेस वार्ता में शुक्रवार को कहा कि …वायरस के खिलाफ इस जंग में महासचिव एकजुटता का आह्वान करते हैं और इसका आशय यह है कि जो भी देश अन्य देशों की मदद करने की स्थिति में है उसे ऐसा करना चाहिए। हम उन देशों को सलाम करते हैं जो ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत द्वारा अन्य देशों को भेजी जा रही दवाओं और अन्य सामग्रियों के बारे में गुतारेस की प्रतिक्रिया मांगे जाने से जुड़े सवाल के जबाव में उन्होंने यह बात कही। भारत ने मलेरिया रोधी दवा के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है जिसे कोविड-19 के संभावित इलाज के तौर पर देखा जा रहा है।
भारत कोरोना वायरस से प्रभावित 55 देशों को सहायता और वाणिज्यिक आधार पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति करने की प्रक्रिया में है। अमेरिका समेत कुछ अन्य देशों तक यह आपूर्ति पहुंच भी गई है।