फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   antonio guteress, U.S. secretary general will be on India tour from 1 to 4 october

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस 1 से 4 अक्तूबर तक रहेंगे भारत यात्रा पर

Sun, 23 Sep 2018 05:21 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Sep 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
antonio guteress, U.S. secretary general will be on India tour from 1 to 4 october
UN Secretary-General Antonio-Guterres

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस 1 से 4 अक्तूबर तक भारत यात्रा पर आ रहे हैं जहां वे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की महासभा की पहली बैठक में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन

 

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, गुतारेस विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं और उनके साथ छह सदस्यीय एक शिष्टमंडल भी आ रहा है। अपनी यात्रा के दौरान गुतारेस राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ शिष्टमंडल स्तरीय वार्ता भी करेंगे। दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत के बढ़ते सहयोग को और मजबूत बनाने के रास्ते तलाश करने के साथ बहुस्तरीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुतारेस दो अक्तूबर 2018 को नयी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस समारोह का आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह और स्वच्छ भारत मिशन की चौथी वर्षगांठ के अवसर किया जा रहा है। 

 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की महासभा की पहली बैठक में हिस्सा लेंगे और इसके साथ ही वे ‘रिइंवेस्ट कांफ्रेंस तथा इंडियन ओसन रिम एसोसिएशन आफ स्टेट्स :आईओआरए: के सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्रियों की दूसरी बैठक में भी हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed