फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antilia case, was Sachin Waje sitting in Innova behind scorpio car

एंटीलिया मामला : क्या स्कॉर्पियो के पीछे इनोवा में बैठे थे सचिन वाजे, एनआईए कर रही जांच

Mon, 15 Mar 2021 03:34 AM IST
Jeet Kumar सुरेन्द्र मिश्र , मुंबई।
सुरेन्द्र मिश्र , मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 15 Mar 2021 03:34 AM IST
विज्ञापन
Antilia case, was Sachin Waje sitting in Innova behind scorpio car
सचिन वाजे - फोटो : सोशल मीडिया

उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित एंटीलिया आवास के पास खड़ी जिलेटिन से लदी स्कॉर्पियो के पीछे एक संदिग्ध इनोवा कार भी दिखाई दी थी। कहा जाता है कि स्कॉर्पियो खड़ी करने के बाद चालक इसी इनोवा में बैठकर फरार हुआ था। एनआईए के अधिकारी अब इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या सफेद रंग की इस कार में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे बैठे थे।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सचिन वाजे से पूछताछ में एनआईए को इस केस से जुड़ी कई अहम जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि जिलेटिन की छड़ से लदी स्कॉर्पियो और उसके साथ दिखी इनोवा कार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की सीआईयू ही इस्तेमाल कर रही थी। मनसुख हिरेन ने पुलिस को बताया था कि स्कॉर्पियो कार उसकी है जो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास से गायब हो गई थी।
विज्ञापन


दरअसल, कार का मूल मालिक पीटर न्यूटन है। अब एनआईए पीटर के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही, इनोवा कार बरामद करने के बाद एनआईए ने सचिन वाजे का कॉल डिटेल भी खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए यह जानना चाहती है कि आखिरकार मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक कार रखने का मकसद क्या था। इस मामले में एनआईए और एटीएस मिलकर काम कर रही है।

जांच में यह भी निष्कर्ष निकाला गया है कि इस पूरे घटनाक्रम में सचिन वाजे राजदार हैं, लेकिन इसमें और कई लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए पूरी साजिश का पता लगाने के लिए सीआईयू के अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ शुरू की गई है। 

ध्यान भटकाने के लिए आतंकी कनेक्शन की बात झूठी
मीडिया रिपोर्ट में एनआईए के हवाले से कहा गया है कि विस्फोटक कार मामले में आतंकी कनेक्शन की बात झूठी है। यह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया गया। जैश-उल-हिंद के नाम से जो टेलीग्राम मैसेज किया गया उसका सच्चाई से कोई संबंध नहीं है। जैश-उल-हिंद नाम का कोई संगठन वजूद में ही नहीं है।

एनआईए ने जब्त की इनोवा
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मिलने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को एक सफेद इनोवा कार जब्त की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह वही इनोवा कार है जो स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इनोवा पर ताड़देव आरटीओ का पंजीकरण नंबर ‘एमएच 01 जेड ए 403’ है और गाड़ी के पिछली विंडशील्ड पर ‘पुलिस’ लिखा है। इसे एक वैन की मदद से पेडर रोड स्थित एनआईए के दफ्तर लाया गया है। इससे कुछ घंटों पहले ही मामले में केंद्रीय एजेंसी ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है।

एनआईए ने अंबानी के घर के पास से विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में 12 घंटे की पूछताछ के बाद शनिवार देर रात वाजे को गिरफ्तार किया। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट वाजे ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में आरोपों का सामना कर रहे हैं। कथित स्कॉर्पियो हिरन के पास थी। हिरन पांच मार्च को ठाणे जिले में मृत पाए गए थे।


महाराष्ट्र का आतंकवाद-निरोधक दस्ता (एटीएस) हिरन हत्या मामले की जांच कर रहा है। स्कॉर्पियो अंबानी के घर के पास 25 फरवरी को खड़ी मिली थी। इस वाहन में जिलेटिन की कुछ छड़ें और एक धमकी भरा पत्र मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed