फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Hiren death and Antilia case: NIA raids Mumbai and Thane to nab another suspect team collect proof mukesh ambani house

मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत मामला : एनआईए ने जुटाए अहम सबूत, सचिन वाझे को क्राइम ब्रांच से हटाया

Wed, 10 Mar 2021 11:42 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 10 Mar 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
Mansukh Hiren death and Antilia case: NIA raids Mumbai and Thane to nab another suspect  team collect proof mukesh ambani house
मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली गाड़ी - फोटो : Video Grab

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मिलने और उसके मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुरू कर दी है। टीम ने मंगलवार को मुंबई पहुंचते ही कई जगह छापेमारी कर अहम सबूत जुटाए हैं। वहीं इन दोनों मामलों में पुलिस अधिकारी सचिन वाझे के नाम पर हो रही छींटाकशी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें क्राइम ब्रांच से हटा दिया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को विधान परिषद में बताया कि इन दोनों में संदिग्ध भूमिका के आरोप लगने के चलते सचिन वाझे को क्राइम ब्रांच से हटा दिया गया है। वाझे को दूसरे विभाग में तैनात किया गया है ताकि मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच हो सके।  महाराष्ट्र सरकार की ओर से सचिन वाझे का क्राइम ब्रांच से दूसरे विभाग में स्थानांतरण की घोषणा के बाद विपक्ष ने विधान परिषद में जमकर हंगामा किया। इस दौरान विपक्षी पार्टी भाजपा के सदस्यों ने सचिन वाझे को निलंबित कर गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

 

एनआईए ने कई जगह छापेमारी की
सूत्रों ने बताया कि एनआईए टीम उस इनोवा की जांच के नतीजे के काफी करीब पहुंच चुकी है, जो स्कॉर्पियो के पीछे दो बार नजर आई थी। एनआईए की इस टीम को इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) लेवल के अधिकारी लीड कर रहे हैं। मंगलवार को एक टीम एनटीलिया पहुंची और वहां के सुरक्षाकर्मियों और सुरक्षा अधिकारी से पूछताछ की है। टीम ने वहां से सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ली है। एनआईए की टीम के साथ गामदेवी पुलिस स्टेशन के कुछ अधिकारी और डीसीपी राजीव जैन भी साथ में थे। जैन ने ही केस से जुड़ी सारी जानकारी एनआईए को दी। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि टीम आज इस घटना के सीन को रिकंस्ट्रक्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed