फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antilia case: Mumbai police taken action after NIA arrest crime branch officer Sachin Waje suspended mansukh hiren mukesh ambani

एंटीलिया मामला : एनआईए की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई, सचिन वाजे को किया निलंबित

Mon, 15 Mar 2021 12:56 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 15 Mar 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
Antilia case: Mumbai police taken action  after NIA arrest crime branch officer Sachin Waje suspended mansukh hiren mukesh ambani
सचिन वाजे - फोटो : ANI

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से लदी स्कॉर्पियो के मामले में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि मुंबई पुलिस की यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा सचिन वाजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई है।

विज्ञापन


एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में गिरफ्तार किए गए सचिन वाजे ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। सचिन वाजे ने कोर्ट में एनआईए की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दी है। अदालत ने सचिन वाजे की याचिका स्वीकार ली है।
विज्ञापन





एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से भरी स्कॉर्पियो मामले की जांच करते हुए एनआईए को सीसीटीवी फुटेज में एक इनोवा भी दिखाई दी। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो खड़ी करने के बाद चालक इसी इनोवा में बैठकर फरार हो गया। एनआईए के अधिकारी अब इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या सफेद रंग की कार में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे बैठे थे।


सूत्रों के मुताबिक, सचिन वाजे से पूछताछ में एनआईए को इस केस से जुड़ी कई अहम जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि सीआईयू जिलेटिन की छड़ से लदी स्कार्पियो और उसके साथ दिखी इनोवा कार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ही इस्तेमाल कर रही थी। स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन ने पुलिस को बताया था कि स्कार्पियो कार उसकी है, जो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास से गायब हो गई थी। 

वाजे की कॉल डिटेल खगांल रही एनआईए
इनोवा कार बरामद करने के बाद एनआईए ने सचिन वाजे का कॉल डिटेल भी खंगलाना शुरू कर दिया है। एनआईए यह जानना चाहती है कि आखिरकार, मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक कार रखने का मकसद क्या था। इस मामले में एनआईए और एटीएस मिलकर काम कर रही हैं। जांच में यह भी निष्कर्ष निकाला गया है कि इस पूरे घटनाक्रम में सचिन वाजे राजदार हैं, लेकिन इसमें और कई लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए पूरी साजिश का पता लगाने के लिए सीआईयू के अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ शुरू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed