फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antilia bomb scare Mumbai police officer Sunil Mane dismissed from service

एंटीलिया मामला: इंस्पेक्टर सुनील माने भी मुंबई पुलिस से बर्खास्त

Wed, 02 Jun 2021 03:56 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Jun 2021 03:56 AM IST
सार

  • एंटीलिया मामले में अब तक चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

विज्ञापन
Antilia bomb scare Mumbai police officer Sunil Mane dismissed from service
मुंबई पुलिस मुख्यालय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास विस्फोटक से भरी कार मिलने के मामले में मंगलवार को मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने इंस्पेक्टर सुनील माने को बर्खास्त कर दिया। अब तक चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है। इससे पहले मुख्य आरोपी सचिन वाजे, रियाजुद्दीन काजी और पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे को बर्खास्त किया जा चुका है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने संविधान के अनुच्छेद 311 (2) बी में मिले विशेष अधिकार के तहत पुलिस इंस्पेक्टर सुनील माने को बर्खास्त किया है। एंटीलिया के पास जिलेटिन से लदी स्कार्पियो कार मामले का खुलासा होने के दौरान सुनील माने पुलिस की अपराधा शाखा यूनिट 8 (कांदिवली क्राइम ब्रांच) में तैनात थे। एंटिलिया विस्फोटक और कार डेकोरेटर मनसुख हिरेन की हत्या के मामले की जांच में पता चला कि सुनील माने ने इस पूरे घटनाक्रम में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) सचिन वाजे की मदद की थी।
विज्ञापन


इसके बाद माने को सशस्त्र विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था। लेकिन, मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को जब सुनील माने की भूमिका पर संदेह हुआ तो उसे गिरफ्तार कर लिया। एनआईए का दावा है कि सुनील माने को एंटीलिया विस्फोटक कार मामले से लेकर मनसुख हिरेन की हत्या की न केवल जानकारी थी बल्कि इस मामले में वह शामिल भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माने ने डिलीट कराया था वाजे के मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड
आरोप है कि एंटीलिया मामले में एनआइए के शक के दायरे में आने के बाद सचिन वाजे ने अपना मोबाइल फोन सुनील माने को दे दिया था। माने ने यह फोन किसी और पुलिस इंस्पेक्टर को देकर कॉल रिकार्ड डिलीट करवाया था। इससे इन दोनों मामलों के कई महत्वपूर्ण सुबूत नष्ट हो गए। एनआईए की टीम ने 22 अप्रैल को माने को गिरफ्तार किया था। उसके बाद 24 अप्रैल को सुनील माने को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed