यौन शोषण मामले में माकपा नेता कोडियरी बालाकृष्णन के बेटे बिनोय को अग्रिम जमानत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने केरल माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) के नेता कोडियरी बालाकृष्णन के बेटे बिनोय कोडियरी को एक यौन शोषण के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है।
Mumbai: A local court has granted anticipatory bail to Binoy Kodiyeri, son of Kerala CPM leader Kodiyeri Balakrishnan, in a rape case.
— ANI (@ANI) July 3, 2019विज्ञापन
अदालत के फैसले के मुताबिक बिनोय को 25 हजार रुपये का निजी बॉन्ड जमा करना होगा और एक महीने तक हर सोमवार को पुलिस के पास सुबह 10 बजे से रात एक बजे के बीच हाजिर होना होगा। इसके साथ ही जांच अधिरी जब भी स्वास्थ्य जांच के लिए बुलाएंगे बिनोय को आना होगा।
Binoy Kodiyeri has to submit a personal bond of Rs 25,000 and has to be present before police between 10 am and 1 am for a month, every Monday. He also will have to appear for medical examination as and when asked by investigating officer. https://t.co/54pZ3NGNWL
— ANI (@ANI) July 3, 2019
बता दें कि कुछ दिन पहले बिनोय को मुंबई पुलिस ने 33 वर्षीय महिला को शादी करने का झांसा देकर 10 साल से अधिक समय कर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बिनोय के खिलाफ यौन शोषण, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
महिला के आरोपों पर बिनोय ने कहा था कि महिला उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। बिनोय ने महिला पर आरोप लगाया था कि उसने उनसे करीब छह महीने पहले पांच करोड़ रुपये की मांग की थी।
महिला का कहना है कि वह दुबई में बार डांसर का काम करती थी, जब साल 2008 में वह बिनोय से मिली थी। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि बिनोय ने उससे नौकरी छोड़ने और मुंबई चलने को कहा था। महिला के अनुसार बिनोय ने मुंबई में उसके लिए किराए पर एक घर भी लिया था औऱ शादी करने का वादा किया था।
मामले की जांच हो और सच्चाई सामने आए : कोडियरी बालाकृष्णन
बिनोय के खिलाफ लगे इन आरोपों पर कोडियरी बालाकृष्णन ने कहा था कि मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि पार्टी का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। इसके लिए पार्टी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि इसके लिए न तो मेरी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और न ही हममें से कोई उसकी मदद करेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच जारी रहने दें।