भारतीय नौसेना ने दागी एंटी शिप मिसाइल, अधिकतम सीमा तक लक्ष्य भेदने की क्षमता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना की ओर से शुक्रवार को एंटी शिप मिसाइल दागी गई। नौसेना ने गाइडेड मिसाइल कार्वेट आईएनएस कोरा की मदद से मिसाइल को दागा। बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना ने अपना परीक्षण किया। यह मिसाइल सही सटीकता के साथ अधिकतम सीमा तक लक्ष्य को मारती है।
बता दें कि इन दिनों भारत लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। इससे पहले भारतीस नौसेना ने 28 अक्तूबर को भी एक एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। उस समय एंटी शिप मिसाइल को भारतीय नौसेना के ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल' से दागा गया था, जिसने अपने निशाने पर सटीकता से वार किया था।
वहीं, 24 अक्तूबर को भारत ने पोखरण में तीसरी पीढ़ी के टैंक रोधी मिसाइल 'नाग' का सफल परीक्षण किया था। मारक क्षमता 4 से 5 किलोमीटर वाले इस मिसाइल में हवा से हवा में और जमीन से हवा में मार करने की क्षमता है। यह मिसाइल दिन और रात दोनों ही समय में सक्रिय है।
Anti-Ship missile (AShM) fired by Indian Navy's Guided Missile Corvette INS Kora hits the target at max range with precise accuracy in the Bay of Bengal.
— ANI (@ANI) October 30, 2020
Target ship severely damaged and in flames. pic.twitter.com/eMQsLl4mfz
वीडियोः-
#WATCH Visuals of the target hit by Anti-Ship missile (AShM) fired by Indian Navy's Guided Missile Corvette INS Kora in the Bay of Bengal. pic.twitter.com/gZalj1CUuV
— ANI (@ANI) October 30, 2020