फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti-defection law: Shubhendu Adhikari will go to the High Court to enforce the law against Mukul Roy

दलबदल विरोधी कानून: सुवेंदु अधिकारी जाएंगे कलकत्ता हाईकोर्ट, मुकुल रॉय बोले- जहां जाना है जाएं

Fri, 16 Jul 2021 06:59 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकता Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Fri, 16 Jul 2021 06:59 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक मुकुल रॉय के खिलाफ दलबदल विरोधी कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। भाजपा ने इस मुद्दे पर कलकत्ता हाईकोर्ट जाने की बात कही है। 

विज्ञापन
Anti-defection law: Shubhendu Adhikari will go to the High Court to enforce the law against Mukul Roy
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि दलबदल कानून लागू कराने के लिए वे मुकुल रॉय के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट जाएंगे। इसके जवाब में हाल में ही भाजपा छोड़कर वापस टीएमसी में आए मुकुल रॉय ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि हाईकोर्ट क्यों, उन्हें जहां जाना है जाएं।

विज्ञापन


मुकुल रॉय की सदस्यता अयोग्य घोषित करने की मांग कर रहे सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी ने 18 जून को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को एक अर्जी सौंपकर दलबदल विरोधी कानून के तहत सदन में मुकुल रॉय को सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की थी। इसी मुद्दे पर आज उनकी स्पीकर बिमान बनर्जी से मुलाकात हुई। सुवेंदु, मुकुल रॉय के विधायक पद से इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को स्पीकर से मिलकर आने के बाद मीडिया से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'स्पीकर ने मुझे दलबदल विरोधी कानून लागू करने के लिए मुकुल रॉय के खिलाफ याचिकाकर्ता के रूप में बुलाया था। उन्होंने हमें अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई को बुलाया है. हम यहां दलबदल विरोधी कानून लागू करने की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 

मुकुल रॉय के पीएसी का अध्यक्ष बनाए जाने का भी किया विरोध 
 
इससे पहले 14 जुलाई को सुवेंदु अधिकारी ने विधायक मुकुल रॉय को लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। अधिकारी ने तर्क दिया कि मुकुल रॉय भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर विधायक बने और अब टीएमसी में चले गए हैं। इसलिए उन्हें पीएसी का अध्यक्ष बनाना नियुक्ति के नियमों का उल्लंघन है क्योंकि यह पद विपक्षी दल का कोई नेता हासिल कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed