{"_id":"63c5a3694cf9c26fc62bf28c","slug":"anti-corona-covax-approved-as-a-preventive-dose-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: कोरोना रोधी कोवोवैक्स को एहतियाती खुराक के रूप में मिली मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona: कोरोना रोधी कोवोवैक्स को एहतियाती खुराक के रूप में मिली मंजूरी
Tue, 17 Jan 2023 12:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:50 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के विषय विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद डीसीजीआई ने यह मंजूरी दी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कोरोना रोधी वैक्सीन कोवोवैक्स को एहतियाती खुराक के रूप में मंजूरी दे दी है। कोरोना रोधी वैक्सीन कोवैक्सीन या कोविशील्ड की दोनों नियमित खुराक ले चुके वयस्कों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के विषय विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद डीसीजीआई ने यह मंजूरी दी है। कोवोवैक्स का उत्पादन सीरम इंसीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया है। इसके सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने हाल ही में कोवोवैक्स की मंजूरी के लिए डीसीजीआई को पत्र लिखा था। सात साल से अधिक उम्र के बच्चों समेत वयस्कों को आपात स्थिति में यह वैक्सीन लगाने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी।