{"_id":"65f8d4e170164f9a000cbfc6","slug":"another-convict-of-bilkis-bano-case-reached-supreme-court-demands-review-of-decision-news-update-in-hindi-2024-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Big News: बिलकिस बानो मामले में एक और दोषी पहुंचा सर्वोच्च अदालत, फैसले की समीक्षा की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Big News: बिलकिस बानो मामले में एक और दोषी पहुंचा सर्वोच्च अदालत, फैसले की समीक्षा की मांग
Tue, 19 Mar 2024 05:27 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 19 Mar 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
News Update
- फोटो : Amar Ujala
बिलकिस बानो मामले में एक और दोषी ने सुप्रीम कोर्ट से अपने 8 जनवरी के फैसले की समीक्षा करने का आग्रह किया है। शीर्ष अदालत ने गुजरात सरकार की ओर से दोषी को सजा में मिली छूट को रद्द कर दिया था। दोषी ने यह तर्क दिया है कि अपराध की प्रकृति और न्याय के लिए समाज की पुकार के आधार पर सजा में छूट को चुनौती नहीं दी जा सकती। दोषी रमेश रूपाभाई चंदन की ओर से दायर समीक्षा याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने 13 मई, 2022 को शीर्ष अदालत की एक अन्य पीठ की ओर से पारित आदेश और फैसले को खारिज करते हुए गलती की। 11 दोषियों में से दो ने पहले ही 8 जनवरी के फैसले की समीक्षा के लिए याचिका दायर कर रखी है।
विज्ञापन
ओडिशा में 1.50 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त
ओडिशा के बौध जिले में सोमवार को 1.50 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक राज प्रसाद ने बताया कि डिंबिरीखोल गांव के पास बिदामस्का जंगल में 1,560 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। मौके से तीन-चार तस्कर फरार हो गए। लेकिन जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि इस साल अब तक जिले से 3,800 किलोग्राम गांजा जब्त कर, 17 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।