फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another controversial video of Gujarat AAP chief surfaced, now abusing PM Modi's mother

Gujarat Elections: गुजरात आप प्रमुख का एक और विवादित वीडियो आया सामने, अब पीएम मोदी की मां के लिए कहे अपशब्द

Thu, 13 Oct 2022 08:19 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 13 Oct 2022 08:19 PM IST
सार

एक सप्ताह के भीतर भाजपा इटालिया का तीसरा वीडियो सामने लेकर आई है। इससे पहले एक वीडियो में गोपाल ने पीएम मोदी को अपशब्द कहने के अलावा उनके लिए कई और विवादित बातें कही थीं।

विज्ञापन
Another controversial video of Gujarat AAP chief surfaced, now abusing PM Modi's mother
Gopal italia - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया के बयानों पर उपजे विवाद के बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है। पीएम मोदी पर विवादास्पाद बयान देने के विवाद में गुरुवार को कुछ देर के लिए दिल्ली में हिरासत में लिए गए गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी की मां को लेकर भी विवादित टिप्पणी की है। इटालिया ने इस वीडियो में एक बार फिर पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, उनकी मां हीराबेन के लिए भी अपशब्द कहे। भाजपा नेता अमित मालवीय ने यह वीडियो शेयर करते हुए इटालिया पर हमला बोला। 

विज्ञापन


एक सप्ताह के भीतर इटालिया का तीसरा वीडियो 
एक सप्ताह के भीतर भाजपा इटालिया का तीसरा वीडियो सामने लेकर आई है। इससे पहले एक वीडियो में गोपाल ने पीएम मोदी को को अपशब्द कहने के अलावा उन पर कई विवादित बातें कहीं थी। इसके बाद दूसरे वीडियो में इटालिया ने मंदिर और कथाओं को शोषण का अड्डा बताते हुए महिलाओं को वहां न जाने की सलाह दी थी। भाजपा इन वीडियो के सहारे आप को घेरने में जुटी है। इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग ने इटालिया को समन भेजा था। बुधवार को आयोग के दफ्तर में हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने इटालिया को कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो 
अमित मालवीय ने गोपाल इटालिया का नया वीडियो शेयर करते हुए लिखा, गुजरात में आप प्रमुख और केजरीवाल के करीबी गोपाल इटालिया एक के बाद एक अपराध करते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं। महिलाओं को 'सी' शब्द से संबोधित करने के बाद मंदिर और कथाओं में जाने वालों का अपमान करके अब उन्होंने पीएम की बुजुर्ग मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो में गोपाल पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा बोलकर उनकी मां को नौटंकीबाज कहते सुनाई दे रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने भी इटालिया पर हमला बोला 
वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इटालिया पर हमला किया है। उन्होंने दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। स्मृति ने ट्वीट किया, अरविंद केजरीवाल, गटर जैसे मुंह वाले गोपाल इटालिया ने आपके आशीर्वाद से पीएम मोदी की मां को गाली दी। मैं कोई नाराजगी नहीं जताती, मैं यह नहीं दिखाना चाहती कि गुजराती कितने नाराज हैं, लेकिन आप यह जान लें कि जनता ने आपको देख लिया है। आपकी पार्टी को गुजरात में चुनावी रूप से नष्ट कर दिया जाएगा, जनता न्याय करेगी। 


आप ने खेला पाटीदार कार्ड 
गुजरात में अपने सबसे प्रमुख नेता के वीडियो को लेकर घिरी आम आदमी पार्टी ने इटालिया के बचाव में पाटीदार कार्ड खेला है। आप नेताओं का कहना है कि वीडियो में इटालिया ही हैं, लेकिन ये वीडियो उस समय के हैं जब वह पार्टी का हिस्सा नहीं थे। पार्टी के कई नेताओं ने दलील दी है कि इटालिया पाटीदार आंदोलन में भाग ले चुके हैं और पटेल समुदाय से आते हैं इसलिए भाजपा उन्हें निशाना बना रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed