{"_id":"5c06f989bdec22415d45a153","slug":"another-case-registered-in-bhima-koregaon-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में एक और मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में एक और मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Updated Wed, 05 Dec 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुलिस ने एक और मामला दर्ज कर लिया है। भीमा कोरेगांव निवासी मंगल कांबले की शिकायत पर शिकरापुर पुलिस ने चार नाम दर्ज समेत करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कांबले ने मामला दर्ज कराते हुए कहा कि एक जनवरी 2018 को वह जय स्तंभ में आने वाले लोगों को अपनी दुकान पर चाय नाश्ता दे रही थी। सुबह करीब 11 बजे करीब 15-20 मोटर साइकिल सवारों ने उसकी दुकान में लूटपाट करने के साथ ही तोड़फोड़ की। इसी के साथ ही उनमें से एक युवक ने लाठी से उसकी पिटाई की थी।
विज्ञापन
घटना से भयभीत परिजन वहां से पलायन कर हडपसर चले गए। अगले दिन पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि हमारा घर और दुकान को उपद्रवियों ने पूरी तरह से तहस नहस करने के साथ ही आग के हवाले कर दिया है। कांबले के मुताबिक जब उसे पता चला कि सरकार हिंसा के शिकार पीड़ितों को मुआवजा दे रही है तो उसने मामला दर्ज कराने का फैसला किया।
विज्ञापन