फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Annamalai compares DMK's ideology to that of Hitler after Senthilkumar's 'Gaumutra' slur

Tamil Nadu: गौमूत्र वाले बयान को लेकर अन्नामलाई का सेंथिल पर पलटवार, हिटलर से की DMK की विचारधारा की तुलना

Wed, 06 Dec 2023 10:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 06 Dec 2023 10:49 PM IST
सार

Tamil Nadu: अन्नामलाई ने कहा कि सेंथिल कुमार की टिप्पणी देश को गलत नजरिए से देखने का नतीजा है। अगर ऐसे शब्द गलती से कहे गए हों तो माफी स्वीकार की जा सकती है। लेकिन, अगर ये शब्द गहरी असुरक्षा की भावना के कारण कहे गए हैं तो माफी कोई स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन
Annamalai compares DMK's ideology to that of Hitler after Senthilkumar's 'Gaumutra' slur
K Annamalai - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार के गोमूत्र वाले बयान को लेकर द्रमुक पर तीखा हमला बोला और  उसकी तुलना नाजी नेता के सिद्धांत से की। उन्होंने पार्टी को राज्य की सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


अन्नामलाई ने कहा, 'वह (सेंथिल कुमार) बार-बार अपराध कर रहे हैं। डीएमके का सिद्धांत हिटलर के सिद्धांत से मिलता-जुलता है। इस सिद्धांत को शुरुआत में ही खत्म करना होगा। राजनीतिक रूप से द्रमुक को सत्ता से बाहर कर देना चाहिए।' 

विज्ञापन

टिप्पणी देश को गलत तरीके से देखने का नतीजा: अन्नामलाई
उन्होंने कहा कि सेंथिल कुमार की टिप्पणी देश को गलत नजरिए से देखने का नतीजा है। अगर ऐसे शब्द गलती से कहे गए हों तो माफी स्वीकार की जा सकती है। लेकिन, अगर ये शब्द गहरी असुरक्षा की भावना के कारण कहे गए हैं तो माफी कोई स्वीकार नहीं करेगा। द्रमुक सांसद द्वारा कहे गए शब्द भारत को गलत तरीके से देखने की गहरी भावना से आए थे। वे अपनी दोषपूर्ण विचारधारा की गहरी समझ से आए थे। 

हिंदी भाषी राज्यों के लिए इस्तेमाल किया आत्तिजनक शब्द
सेंथिल कुमार ने मंगलवार को यह कहकर सियासी तूफान खड़ा कर दिया था कि चुनाव जीतने में भाजपा की ताकत मुख्य रूप से हिंदी पट्टी के राज्यों में है। उन्होंने कहा, इस देश के लोगो को सोचना चाहिए कि चुनाव जीतने की भाजपा की ताकत मुख्य रूप से हिंदी पट्टी के राज्यों तक है, जिसे हम आमतौर पर गौमूत्र राज्य कहते हैं। आप दक्षिण भारत में नहीं आ सकते। आप देख सकते हैं कि तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के सभी राज्यों के चुनाव परिणामों में क्या हुआ। हम वहां बहुत मजबूत हैं। इसलिए, अगर आपके पास इन सभी राज्यों को केंद्र शासित प्रदेशों में बदलने का विकल्प है तो हमें हैरानी नहीं होगी। 

विज्ञापन

सांसद डीएन सेंथिल कुमार ने मांगी माफी
द्रमुक सांसद ने निचले सदने में अपनी टिप्पणी के लिए तुरंत माफी मांगते हुए कहा कि वह किसी इरादे से इस शब्द का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हाल के पांच राज्य विधानसभा चुनावों के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए मैंने एक शब्द का अनुचित तरीके से इस्तेमाल किया। उस शब्द का इस्तेमाल किसी भी इरादे से नहीं किया था, मैं गलत अर्थ निकालने जाने के लिए माफी मांगता हूं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना
हालांकि, भाजपा ने द्रमुक सांसद पर अपना हमला जारी रखा और इंडिया गठबंधन के सदस्यों पर माहौल खराब करने के लिए बांटने वाली टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर देश की संस्कृति को मिटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा,'हार के बाद उन्होंने (कांग्रेस) अपशब्द कहे हैं और अब उनकी सोच बिल्कुल स्पष्ट है। वे ईवीएम की आलोचना करते हैं। वे हमारे देश की संस्कृति और पहचान को मिटाने की साजिश रच रहे हैं। कुछ लोग 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग के साथ खड़े हैं। लेकिन हम इस देश को बंटने नहीं देंगे। उनके विचार हिंदुत्व और सनातन धर्म का अपमान करने के हैं। कांग्रेस और उनका गठबंधन सनातन धर्म को गलत तरीके से दिखाता रहता है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि 'तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है' सनातन धर्म, हिंदुओं और हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ द्रमुक नेताओं के बयान एक सोची समझी साजिश है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed