{"_id":"58250b0e4f1c1bf77eb3aac5","slug":"anna-hazare-says-notes-ban-revolutionary-step","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े नोट बंद करना सरकार का क्रांतिकारी कदम : अन्ना हजारे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बड़े नोट बंद करना सरकार का क्रांतिकारी कदम : अन्ना हजारे
एजेंसी/ अहमदनगर (महाराष्ट्र)
Updated Fri, 11 Nov 2016 05:34 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने वाले मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि 500 औैर 1000 के नोटों को बंद करके सरकार ने साहसिक और क्रांतिकारी कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इससे देश में काले धन की समस्या खत्म होने में मदद मिलेगी। इससे भ्रष्टाचार और आतंकवादियों की फंडिंग पर भी काफी हद तक लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन
हजारे ने कहा कि पिछली सरकारों ने काले धन पर काबू के लिए कभी भी ऐसी इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। मोदी सरकार ने यह कदम उठाया है इससे लोकतंत्र और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अब सरकार का अगला कदम चुनावी प्रक्रिया को साफ-सुथरा बनाने का होना चाहिए।
विज्ञापन