फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna Hazare postpones its hunger strike after talking with Maharashtra minister Girish Mahajan

भूख हड़ताल पर अन्ना हजारे का यूटर्न, महाराष्ट्र के मंत्री से मुलाकात के बाद नरम पड़े तेवर

Tue, 02 Oct 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रालेगण सिद्धि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रालेगण सिद्धि Updated Tue, 02 Oct 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
Anna Hazare postpones its hunger strike after talking with Maharashtra minister Girish Mahajan
अन्ना हजारे

समाजसेवी अन्ना हजारे ने मोदी सरकार के खिलाफ की जाने वाली अपनी भूख हड़ताल को टाल दिया है। यह हड़ताल वह लोकपाल की नियुक्ति ना किए जाने और लोकपाल लागू ना करने की वजह से करने वाले थे। हजारे ने घोषणा की थी कि वह लोकपाल कानून और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल करेंगे। लेकिन मंगलवार को उन्होंने इसे रद्द कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन से बात करने के बाद अपनी हड़ताल को रद्द कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार ने लोकपाल को लागू करने की तरफ सकारात्मक रवैये के साथ कार्य किया है। इसके लिए उन्होंने सर्च कमेटी का भी गठन किया है। इसके अलावा किसानों के मुद्दे पर अन्ना ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


हाल ही में मोदी सरकार ने लोकपाल के गठन की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सर्च कमेटी का गठन किया है। इसी वजह से अन्ना ने अपनी भूख हड़ताल को रद्द कर दिया है। बता दें कि सोमवार तक अन्ना कह रहे थे कि सरकार लोकपाल कानून के कारण ही केंद्र में आई है लेकिन उसने अभी तक लोकपाल को लागू नहीं किया। उन्होंने इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी को खत भी लिखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना ने पीएम मोदी को लिखे खत में कहा था, ‘लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए 16 अगस्त, 2011 को पूरा देश सड़कों पर उतर गया था। आपकी सरकार इसी आंदोलन की वजह से सत्ता में आई। चार साल बीत गए लेकिन सरकार किसी न किसी वजह से लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति टालती रही।' शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वह आत्महत्या कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed