फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anil Deshmukh not appear before ed despite summons for money laundering case

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: चौथी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए अनिल देशमुख, जांच एजेंसी भी हुई बेबस

Tue, 03 Aug 2021 12:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Aug 2021 12:41 PM IST
सार

 ईडी ने पहले भी देशमुख को धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए तीन बार बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे।

विज्ञापन
Anil Deshmukh not appear before ed despite summons for money laundering case
अनिल देशमुख (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले  की जांच के सिलसिले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए। उनके बेटे ऋषिकेश भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। यह चौथी बार है जब देशमुख ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। इधर  ईडी के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें भी नहीं पता है कि देशमुख और उनके बेटे फिलहाल कहां हैं। बता दें कि ईडी ने पहले भी देशमुख को धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए तीन बार बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। ईडी ने संभावना जताई है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनिल देशमुख जांच में सहयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईडी सूत्रों ने कहा कि हम उनसे (अनिल देशमुख) संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। हमें नहीं पता कि वह कहां हैं। उनका सही ठिकाना भी पता नहीं है। हम आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।  उम्मीद है कि आज के आदेश के बाद वह जांच में सहयोग करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed