फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anil Antony Statement After Resignation From Congress Party

INC: PM मोदी पर BBC डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया तो मिली धमकियां, अनिल एंटनी ने इस्तीफे के बाद कांग्रेस को घेरा

Wed, 25 Jan 2023 11:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 Jan 2023 11:53 AM IST
सार

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे के बाद अनिल एंटनी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ, खासकर कांग्रेस के कुछ कोनों से, जिसने मुझे बहुत आहत किया है। मेरे ट्वीट के बाद, मुझे रात भर धमकी भरे कॉल और नफरत भरे संदेश मिल रहे थे।

विज्ञापन
Anil Antony Statement After Resignation From Congress Party
अनिल एंटनी - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह फैसला पीएम मोदी  पर बने BBC डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के बाद मिली धमकियों के चलते लिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि "मैंने कांग्रेस से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मुझपर एक ट्वीट को वापस लेने के लिए असहिष्णुता से दबाव बनाया जा रहा था। वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने मना कर दिया।

विज्ञापन


अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी की नीति पर उठाए सवाल
वहीं इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह बहुत निराशाजनक है क्योंकि आपके पास आपके नेता राहुल गांधी हैं जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्यार का संदेश फैला रहे हैं और उनके समर्थक उनके द्वारा हासिल की जा रही हर चीज को तोड़ रहे हैं।  
विज्ञापन


मुझे रात भर धमकी भरे कॉल और नफरत भरे संदेश मिल रहे थे: अनिल एंटनी
अनिल एंटनी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ, खासकर कांग्रेस के कुछ कोनों से, जिसने मुझे बहुत आहत किया है। मेरे ट्वीट के बाद, मुझे रात भर धमकी भरे कॉल और नफरत भरे संदेश मिल रहे थे। अनिल एंटनी ने कहा कि मैं जहां से आता हूं, मुझे नहीं लगता कि ये वे लोग हैं जिनके साथ मुझे काम करना चाहिए। यह देखना बहुत निराशाजनक है कि यह कहां पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष नेतृत्व को चाटुकार पसंद: अनिल एंटनी
अनिल एंटनी ने  कहा कि मैं राज्य नेतृत्व में सभी का शुक्रिया अदा करता हूं और डॉक्टर शशि थरूर का भी, जिन्होंने अनगिनत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरा समर्थन किया और मेरे कार्यकाल के दौरान मुझे राह दिखाई। मुझे विश्वास है कि मेरे पास कुछ अनोखी ताकतें हैं, जिससे मुझे पार्टी में अलग-अलग तरह से योगदान का मौका मिला। हालांकि, अब मुझे आपके, आपके साथियों और कांग्रेस के नेतृत्व के करीबियों की तरफ से ज्ञात हो गया है कि वे सिर्फ चाटुकारों और चमचों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं, जो कि बिना सवाल के आपके सवालों और मांगों को पूरा करेंगे। सिर्फ यही अब मेरिट की एकमात्र योग्यता है। अब हमारे पास ज्यादा कुछ साझा करने के लिए है भी नहीं। 



अनिल एंटनी ने कहा कि मैं इस नकारात्मकता को बिना झेले और इस विनाशकारी कहानी, जो कि भारत के मूल हितों के खिलाफ है, में शामिल हुए बिना ही आगे अपने दूसरे पेशेवर कार्यों को जारी रखूंगा। मुझे लगता है कि यह बातें समय के साथ ही इतिहास के कूड़ेदान तक पहुंच जाएंगी। आप सभी के लिए मंगलकामनाएं। 

 बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर क्या बोले थे अनिल एंटनी?
अनिल एंटनी ने मंगलवार को कहा था कि ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी के विचारों को भारतीय संस्थानों पर तरजीह देना, देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा। अनिल एंटनी का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब केरल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिहाबुद्दीन करयात ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर पार्टी के जिला मुख्यालयों में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाएगी। अनिल एंटनी ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ के विचारों को जो लोग समर्थन करते हैं, वह भारतीय संस्थानों के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं क्योंकि इराक युद्ध के पीछे भी जैक स्ट्रॉ का ही दिमाग था। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद इससे हमारी संप्रभुता  कमजोर होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed