फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Anil Antony not the only one...more leaders to join": BJP's Kerala chief Surendran

BJP केरल के अध्यक्ष का बड़ा दावा: बोले-अनिल एंटनी अकेले नहीं, कई और बड़े नेता भाजपा में होंगे शामिल

Fri, 07 Apr 2023 02:26 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 07 Apr 2023 02:26 PM IST
सार

सुरेंद्रन ने आगे कहा, 'अनिल एंटनी भाजपा में शामिल होने वाले कई विपक्षी नेताओं में से एक हैं। यहां तक कि विपक्षी खेमे के विद्वान और उच्च शिक्षित नेता भी अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हम कांग्रेस और वामपंथियों के कई अन्य नेताओं के संपर्क में हैं।'

विज्ञापन
"Anil Antony not the only one...more leaders to join": BJP's Kerala chief Surendran
के सुरेंद्रन, भाजपा अध्यक्ष केरल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) केरल के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अनिल एंटनी के बाद दूसरे दलों के कई और बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए सुरेंद्रन कहा कि आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन


क्या अनिल एंटनी के पार्टी में शामिल होने से केरल में बीजेपी की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा और ईसाई मतदाताओं के बीच इसकी स्वीकार्यता बढ़ेगी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'एके एंटनी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं, जिन्होंने पार्टी के प्रमुख पदों पर काम किया है। उनके बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा की सदस्यता ली। कांग्रेस के कई और नेता जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।'
विज्ञापन


सुरेंद्रन ने आगे कहा, 'अनिल एंटनी भाजपा में शामिल होने वाले कई विपक्षी नेताओं में से एक हैं। यहां तक कि विपक्षी खेमे के विद्वान और उच्च शिक्षित नेता भी अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हम कांग्रेस और वामपंथियों के कई अन्य नेताओं के संपर्क में हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में ईसाई वोट हासिल कर सकेंगे 
सुरेंद्रन ने कहा कि पहले के चुनावों में हमारी पार्टी ने ज्यादा सफलता हासिल नहीं की, लेकिन इस बार हमें ईसाई वोटों के मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके चलते हमारे वोट शेयर भी बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय के लिए काफी काम किया है और समुदाय को मोदी जी के काम पर पूरा भरोसा है। 

उन्होंने आगे कहा, 'हम राज्य में कई अभियान चला रहे हैं। 'हैप्पी ईस्टर घर घर चलो' अभियान नौ अप्रैल से पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान हम ईसाइयों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास करेंगे, जिसका हमारे वोट शेयर पर काफी प्रभाव पड़ेगा।'

एके एंटनी दुखी हैं, उनको बुरा लगना स्वाभाविक है  
कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बयान पर भी सुरेंद्रन ने जवाब दिया। कहा कि वह अपने बेटे के भाजपा में शामिल होने से दुखी थे। सुरेंद्रन ने कहा, 'एके एंटनी छह दशकों से कांग्रेस के साथ हैं और अगर उनका बेटा भाजपा में शामिल होता है तो उन्हें बुरा लगना स्वाभाविक है।' 

एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं अनिल एंटनी 
भाजपा के स्थापना दिवस समारोह पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अनिल एंटनी ने कहा कि एक भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं। इसके बाद अनिल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

अपने बेटे अनिल एंटोनी के भाजपा में शामिल होने पर एके एंटनी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है। यह बहुत ही गलत फैसला है। भारत का आधार एकता और धार्मिक सद्भाव है। 2014 के बाद जब से मोदी सरकार सत्ता में आई, वे व्यवस्थित रूप से विविधता और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रहे हैं। भाजपा सिर्फ एकरूपता में विश्वास रखती है, वे देश के संवैधानिक मूल्यों को नष्ट कर रहे हैं।


बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के आने के बाद कांग्रेस के सभी पदों से दिया था इस्तीफा
पिछले दिनों बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आने के बाद कांग्रेस के स्टैंड पर अनिल ने सवाल खड़े किए थे। अनिल ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर लिखा था, जिसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने उनकी आलोचना की थी। इसके बाद अनिल एंटनी ने अपने सभी पद छोड़ दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed