फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Angshumali Rastogi named India representative to International Civil Aviation Organization

ICAO: आईसीएओ में भारत के प्रतिनिधि नियुक्त किए गए अंगशुमाली रस्तोगी, विदेशों में 12 नियुक्तियों को मिली मंजूरी

Wed, 31 May 2023 01:01 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 31 May 2023 01:01 AM IST
सार

क्षमता निर्माण आयोग के सचिव हेमांग जानी को तीन साल के लिए वाशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। जानी की नियुक्ति रितेश कुमार सिंह की जगह हुई है। वह पहले वाशिंगटन में विश्व बैंक के मुख्यालय में निजी क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ के रूप में काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Angshumali Rastogi named India representative to International Civil Aviation Organization
कार्मिक मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ नौकरशाह अंगशुमाली रस्तोगी (Angshumali Rastogi) मंगलवार को कनाडा के मॉन्ट्रियल स्थित अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) की परिषद में भारत के प्रतिनिधि नियुक्त किए गए। यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में दी गई है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि रस्तोगी को शेफाली जुनेजा की जगह तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है। रस्तोगी भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएमई) के 1995 बैच के अधिकारी हैं।

विज्ञापन

 

वहीं, क्षमता निर्माण आयोग के सचिव हेमांग जानी को तीन साल के लिए वाशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। जानी की नियुक्ति रितेश कुमार सिंह की जगह हुई है। वह पहले वाशिंगटन में विश्व बैंक के मुख्यालय में निजी क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ के रूप में काम कर चुके हैं। साई वेंकट रमण अनिल दास को तीन साल के लिए वाशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का सलाहकार नियुक्त किया गया है। अनिल दास की नियुक्ति सुरेश यादव की जगह हुई है।

विज्ञापन


भवेश आर त्रिपाठी को काठमांडू स्थित सार्क सचिवालय में निदेशक और विवेक चौधरी को वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास के आर्थिक विंग में काउंसलर (आर्थिक) नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विदेश में रिक्त पड़े विभिन्न पदों को भरने के लिए 12 नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल कैडर के 2000 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद सिंह को वाशिंगटन डीसी स्थित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। असम-मेघालय कैडर के 2001 बैच के आईएएस अधिकारी जुज्जावरापु बालाजी (Jujjavarapu Balaji) को रोम में भारतीय दूतावास में मंत्री (कृषि) के पद पर नियुक्त किया गया है। मणिपुर से बालाजी की बैचमेट निधि मणि त्रिपाठी लंदन में भारतीय उच्चायोग में मंत्री (आर्थिक) होंगी। त्रिपाठी को तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है।


कर्नाटक कैडर के 2000 बैच के आईएएस अधिकारी पोन्नुराज वी (Ponnuraj V) को मनीला में एशियाई विकास बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। ओडिशा कैडर के 2002 बैच के आईएएस अधिकारी देबजानी चक्रवर्ती (Debjani Chakrabarti) को तीन साल के लिए टोक्यो में भारतीय दूतावास में मंत्री (आर्थिक और वाणिज्यिक) के रूप में नियुक्त किया गया है।


कृषि अनुसंधान सेवा के 2007 बैच के अधिकारी वेंकटेश पलानी सामी को ब्रुसेल्स में भारतीय दूतावास में सलाहकार (कृषि और समुद्री उत्पाद) नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि आईएएस अधिकारी निधि श्रीवास्तव को तीन साल के कार्यकाल के लिए जिनेवा स्थित विश्व व्यापार संगठन में भारत के स्थायी मिशन (पीएमआई) के प्रथम सचिव (कानूनी) के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed