फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   angry young man over wedding blockage uprooted neighbour shop from jcb

केरल : शादी में अड़ंगा लगाने पर गुस्साया युवक, जेसीबी से उखाड़ फेंकी पड़ोसी की दुकान

Wed, 28 Oct 2020 03:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केन्नूर (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केन्नूर (केरल) Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 28 Oct 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
angry young man over wedding blockage uprooted neighbour shop from jcb
JCB - फोटो : ..

केरल के कन्नूर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने युवती से शादी करने के लिए पड़ोसी की दुकान को जेसीबी से ढहा दिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। हालांकि आरोपी ने अपनी सफाई में कहा कि दुकान का इस्तेमाल अवैध शराब बेचने और जुआ खेलने के लिए किया जाता था, इसलिए उसने दुकान का ढहा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक एक लड़की से शादी करना चाहता था, लड़की की शादी में पड़ोसी रोड़ा अटका रहा था। शादी के प्रस्ताव को रोकने की वजह से युवक में इतना गुस्सा पनप गया कि उसने पड़ोसी से बदला लेने का ठान लिया और जेसीबी लाकर पड़ोस की दुकान को गिरा दिया। 
विज्ञापन


आरोपी युवक का नाम एल्बिन है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया और दावा किया कि इस दुकान का इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। एल्बिन ने वीडियो में कहा कि दुकान का इस्तेमाल अवैध जुआ और शराब के धंधे के लिए होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एल्बिन ने बताया कि इन गतिविधियों की वजह से नौजवान इससे परेशान रहते थे। एल्बिन ने वीडियो में बताया कि पुलिस और गांव के अधिकारियों से कई बार इस बारे में शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए एल्बिन ने खुद ही इस दुकान को गिरा दिया। इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि एल्बिन ने एक आपराधिक काम किया है। उस पर संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed