फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhrapradesh News Five Andhra Women Charred to Death as High Tension Wire Falls on Auto

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में ऑटो पर गिरा ‘हाईटेंशन’ तार, पांच महिला मजदूर की जलकर दर्दनाक मौत

Thu, 30 Jun 2022 03:07 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 30 Jun 2022 03:07 PM IST
सार

इस घटना में पांच महिलाएं जिंदा जल गईं जिनकी उम्र 30-35 साल के बीच थी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Andhrapradesh News Five Andhra Women Charred to Death as High Tension Wire Falls on Auto
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के सत्य साई जिले में गुरुवार सुबह बिजली के ‘हाईटेंशन’ तार के एक ऑटो पर गिरने से उसमें भीषण आग लग गई और वाहन में सवार पांच महिला कृषि मजदूर जिंदा जल गईं और दो अन्य जख्मी हो गईं। धर्मावरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रामकंठ ने जानकारी देते हुए कहा कि आग लगने के बाद ऑटो चालक समेत छह लोग गाड़ी से बाहर कूद गए। उन्होंने बताया कि दो घायलों को धर्मावरम और अनंतपुरमू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रामकंठ ने कहा कि एक किसान ने मजदूरों को अपने खेत में काम पर लगाया हुआ था। वे सात सीटों वाले ऑटो में पास के गांव की ओर जा रहे थे। तभी हाईटेंशन तार टूट कर ऑटो पर गिर गया और उसमें आग लग गई जिससे महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


सभी महिलाओं की उम्र 30-35 के बीच
इस घटना में पांच महिलाएं जिंदा जल गईं जिनकी उम्र 30-35 साल के बीच थी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी एवं विपक्ष के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन


10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव एस विष्णुवर्धन रेड्डी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed