{"_id":"6354e1ff3fb6b2777f6538f0","slug":"andhra-pradesh-two-people-died-after-a-fire-broke-out-in-three-firecracker-shops-in-amravati","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: पेट्रोल पंप के सामने पटाखों की तीन दुकानों में लगी आग, दो की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime News: पेट्रोल पंप के सामने पटाखों की तीन दुकानों में लगी आग, दो की मौत
Sun, 23 Oct 2022 12:11 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:11 PM IST
सार
पटाखों की दुकानों में आग लगने के बाद हुई विस्फोटक आवाज से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
विजयवाड़ा में रविवार तड़के पटाखों की दुकानों में आग लगने दो लोगों की जलकर मौत हो गई। आग की चपेट में आकर मरने वालों में एक मजदूर भी शामिल है। वह पटाखों की दुकानों के पास सो रहा था। पटाखों की तीन दुकानें पूरी तरह से जल गईं। इस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था। जहां आग लगी उसके ठीक सामने पट्रोल पंप है। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, पटाखों की दुकानों में आग लगने के बाद हुई विस्फोटक आवाज से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन की अनुमत्ति के बाद पेट्रोल पंप के सामने खाली पड़े मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस और दमकल कर्मियों को अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, घटना के बाद स्थानीय विधायक मल्लादी विष्णु और शहर के पुलिस आयुक्त के.आर. टाटा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।