फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Skydivers of Indian Navy collided mid-air during a special ops demo in Vizag, News in hindi

Andhra Pradesh: हवा में उलझा नौसेना के स्काइडाइवर्स का पैराशूट, बाल-बाल बचे जवान; देखें घटना का पूरा वीडियो

Fri, 03 Jan 2025 03:40 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 03 Jan 2025 03:40 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, विशाखापत्तनम के रामकृष्ण बीच पर पूर्वी नौसेना कमान की तरफ से एक ऑपरेशनल प्रदर्शन के लिए रिहर्सल के दौरान भारतीय नौसेना के दो जवानों के पैराशूट आपस में उलझ गए, हालांकि दोनों जवान इस हादसे में बाल-बाल बच गए। देखें घटना का पूरा वीडियो

विज्ञापन
Andhra Pradesh: Skydivers of Indian Navy collided mid-air during a special ops demo in Vizag, News in hindi
हवा में उलझा नौसेना के स्काइडाइवर्स का पैराशूट - फोटो : X / @writetake

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में उस समय एक घटना होने से टल गई, जब नौसेना के दो स्काइडाइवर्स का पैराशूट आपस में उलझ गया। हालांकि इस घटना में दोनों जवानों को कोई भी चोट नहीं आई है। क्योंकि दोनों दो स्काइडाइवर्स समंदर के उपर उड़ रहे थे और पैराशूट उलझने के बाद समंदर में गिरे। जिसके तुरंत बाद नौसेना की तरफ से उनका रेस्क्यू किया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों जवान कुलीन मरीन कमांडो के सदस्य थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहर्सल के दौरान हुई दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब एक अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज लेकर नीचे उतर रहा था और उसका पैराशूट दूसरे जवान के पैराशूट से उलझ गया। जिसके बाद दोनों जवान समंदर में गिर गए। इस दौरान पास में खड़ी नौसेना की एक बचाव नाव ने उन्हें तुरंत सुरक्षित निकाल लिया। इस घटना का एक वीडियो पूरा कैद हुआ है, जिसमें दोनों जवान के पैराशूट उलझने के बाद उनको समुद्र में गिरते हुए दिख रहे हैं। यह दुर्घटना दर्शकों के सामने हुई जो रिहर्सल देखने के लिए आए हुए थे।

घटना के कारणों की जांच में जुटे नौसेना के अधिकारी
फिलहाल नौसेना भविष्य के प्रदर्शनों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घटना की जांच कर रही है। वहीं इस दुर्घटना के बाद भारतीय नौसेना ने आश्वासन भी दिया है कि एक सुरक्षित कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की गहन समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed