फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Poor Star Campaigners CM Jagan Mohan Reddy BJP TDP ties news in hindi

सियासत: 'चुनाव में गरीब परिवारों के लोग ही मेरे स्टार प्रचारक'; BJP-टीडीपी की बढ़ती करीबी के बीच बोले सीएम जगन

Sun, 10 Mar 2024 08:47 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अडांकी (आंध्र प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अडांकी (आंध्र प्रदेश) Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 10 Mar 2024 08:47 PM IST
सार

राजनीति में खुद को गरीबों का मसीहा बताना नई बात नहीं। ताजा घटनाक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा है कि चुनाव में गरीब परिवार के लोग ही उनके स्टार प्रचारक होंगे। उनका बयान भाजपा और टीडीपी की बढ़ती नजदीकियों के बीच आया है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Poor Star Campaigners CM Jagan Mohan Reddy BJP TDP ties news in hindi
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दक्षिण भारत पर नजरें गड़ाए भाजपा तमाम दलों के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर रही है। आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और भाजपा के अलावा जन सेना पार्टी के बीच गठबंधन की सहमति बन चुकी है। इस बीच प्रदेश की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा, राज्य की गरीब जनता ही उनके लिए स्टार प्रचारक है। 
विज्ञापन


विपक्षी दलों का संगठन पर क्या बोले सीएम जगन
भाजपा का जिक्र करते हुए रेड्डी ने आरोप लगाया कि एक राष्ट्रीय पार्टी नायडू की जेब में है। वे सभी दक्षिणी राज्य में गरीब लोगों के भविष्य पर हमला करने की ताक में हैं। उन्होंने टीडीपी, जनसेना और भाजपा जैसे विपक्षी दलों का संगठन के रूप में मजाक उड़ाया। सीएम जगन ने कहा कि वे कमांडरों की तरह खुद को पेश करते हैं। हालांकि, इनके पास कोई सेना नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। सीएम जगन के मुताबिक गरीब घरों के स्टार प्रचारकों की मदद से वाईएसआर कांग्रेस चुनाव में अकेले ताल ठोकेगी। आंध्र प्रदेश के अडांकी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जगन ने खुद की तुलना महाभारत के पात्र अर्जुन से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाभारत की तरफ न्याय और अन्याय की लड़ाई
वाईएसआर कांग्रेस ने इस रैली को सिद्धम (तैयार) नाम दिया। समर्थकों के हुजूम के बीच जगन ने कहा कि यहां की जनता महाभारत के श्रीकृष्ण की तरह है। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को कुरुक्षेत्र में न्याय और नाइंसाफी के बीच की लड़ाई करार दिया।


सीएम जगन ने दोहराया, 'मेरा (वाईएसआर कांग्रेस) विभिन्न दलों के साथ गठबंधन नहीं है। मैं अकेले चुनाव में जा रहा हूं। मेरे पास गरीब घरों से आने वाले कई स्टार प्रचारक हैं।' उन्होंने कहा कि उनके पास टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू जैसे 10 स्टार प्रचारक या कई मीडिया हाउस नहीं हैं जो उनका समर्थन कर सकें। उन्होंने राजनीतिक लाभ पाने के लिए पूर्व सीएम नायडू और भाजपा पर झूठ का प्रचार करने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed