{"_id":"646ea1782a2a8ec567023765","slug":"andhra-pradesh-police-arrested-three-foreign-nationals-in-connection-with-the-loan-app-scam-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loan App: आंध्र प्रदेश में लोन एप घोटाले में तीन विदेशी गिरफ्तार, कर्ज न चुकाने पर एक व्यक्ति ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Loan App: आंध्र प्रदेश में लोन एप घोटाले में तीन विदेशी गिरफ्तार, कर्ज न चुकाने पर एक व्यक्ति ने की थी खुदकुशी
Thu, 25 May 2023 05:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 25 May 2023 05:15 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की ओर से संचालित किए एप के जरिये लोन लेने वाले एक व्यक्ति के आत्महत्या करने के बाद ध्यान इस मामले की तरफ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश में पुलिस ने लोन एप घोटाले में तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों को चेन्नई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान मलयेशिया निवासी योंग लुई जिंग, चू काई लुन और त्यागराजन कासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की ओर से संचालित किए एप के जरिये लोन लेने वाले एक व्यक्ति के आत्महत्या करने के बाद ध्यान इस मामले की तरफ गया। कर्ज नहीं चुकाने पाने के बाद व्यक्ति ने खुदकुशी की थी। मृतक व्यक्ति के रिश्तेदार की तरफ से पूर्वी गोदावरी जिले के राजमुंदरी में जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया गया था। खुदकुशी करने वाले व्यक्ति ने एप के जरिये 10,000 रुपये कर्ज लिया था और वह बदले में कई गुना ज्यादा रकम चुका दिया था। आरोपी उससे और पैसे मांग रहे थे और नहीं देने पर उसकी अश्लील फोटो बनाकर उसके रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दे रहे थे। इससे तंग आकर व्यक्ति ने 5 मई को खुदकुशी कर ली थी।
एक माह में कमाते थे 50 करोड़
लोन एप मामले में पुलिस ने एजेंट बनकर करीब 20 दिनों तक तीनों से बातचीत की। जिसके बाद तीनों को भारत बुलाया गया। पूर्वी गोदावरी के पुलिस अधीक्षक ने कहा, गिरफ्तार किए गए आरोपी एप से पांच हजार रुपये का लोन देते थे और उसके बदले 20 से 30 हजार रुपये वसूलते थे। एप इंस्टॉल करते समय, वह ब्लैकमेल करने के लिए लोन लेने वाले व्यक्ति के स्मार्टफोन का पूरा एक्सेस ले लेते थे। जिसके बाद आरोपी उनसे वसूली किया करते थे। गिरफ्तार किए गए विदेशी प्रतिदिन 1 करोड़ रुपये से अधिक और लगभग 50 करोड़ रुपये प्रति माह का लेन-देन करते थे।
विज्ञापन
असम : मानव तस्करी से बचाए गए 42 लोग, दो गिरफ्तार
असम में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मानव तस्करी से 42 लोगों को बचाया है। वहीं, इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ ने 16 मई से 22 मई तक बचाव अभियान चलाया, जिसमें यह कार्रवाई की गई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार, पूर्णिया, बारसोई, कुमेदपुर, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया, कामाख्या, गुवाहाटी, मरियानी, तिनसुकिया, दीमापुर रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। इनमें 36 नाबालिग, मानसिक रूप से मंद दो पुरुषों, दो महिलाओं और दो लड़कियों सहित 42 लोगों को बचाया गया है।